The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Technology
  • Department of Posts launched ‘24 Speed Post’ for Next-Day Guaranteed Delivery in Six Major Cities

स्पीड पोस्ट से अब 24 घंटे में होगी गारंटी के साथ डिलीवरी, अगर नहीं तो फिर पैसा वापस

India Post ने 24 Speed Post और 48 Speed Post सर्विस स्टार्ट करने का फैसला लिया है. माने अगले दिन गारंटी के साथ डिलीवरी.

Advertisement
pic
17 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 10:27 AM IST)
24 Speed Post
अब 24 घंटे में होगी गारंटी के साथ डिलेवरी
Quick AI Highlights
Click here to view more

पोस्ट ऑफिस की Speed Post सर्विस अब वाकई स्पीड पकड़ने वाली है वो भी गारंटी के साथ. 24 Speed Post के नाम से नई सर्विस स्टार्ट होने जा रही है. माने अगले दिन गारंटी के साथ डिलीवरी. 24 स्पीड पोस्ट सर्विस से ऐसी डिलीवरी कर पाना संभव होगा जिनके लिए टाइम ही सब कुछ होता है. इसके साथ में 48 Speed Post सर्विस को भी लॉन्च किया जाएगा. बोले तो D+1 and D+2 डिलीवरी टाइमलाइन सिस्टम.

24 Speed Post और 48 Speed Post सर्विस को फिलहाल के लिए 6 शहरों, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरू और हैदराबाद में स्टार्ट किया गया है. इसके लिए अलग से बुकिंग विंडो और एयर ट्रांसमिशन का प्रबंध भी किया गया है.

स्पीड पोस्ट ने स्पीड पकड़ ली

Department of Posts की इस सर्विस का लक्ष्य D+1 यानी एक दिन में और D+2 माने दो दिन में गारंटी के साथ डिलीवरी करना है. इस सर्विस में यूजर्स को OTP बेस्ड सेफ डिलीवरी और एसएमएस से रियल टाइम ट्रैकिंग जैसी सुविधा भी मिलने वाली है. बिजनेस कस्टमर्स के लिए Buy Now, Pay Later (BNPL) का भी जुगाड़ है. बल्क बुकिंग के साथ फ्री पिकअप और सेंट्रलाइज बिलिंग का भी प्रबंध किया गया है. इतना ही नहीं अगर डिलीवरी टाइम से नहीं हुई तो money-back गारंटी भी है.  

आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि अगस्त 2025 से डाकघरों में डिजिटल पेमेंट सिस्टम चालू हो चुका है. डाक विभाग ने नया आईटी सिस्टम और एप्लिकेशन लागू किया है, जिससे UPI के माध्यम से भुगतान हो सकता है. डाकघर ने अपने आईटी सिस्टम को अपग्रेड किया है. माने अब पोस्ट ऑफिस में भी UPI पेमेंट के जरिए भुगतान संभव है. मतलब कैश दे दीजिए और छुट्टे नहीं है मुक्ति मिलने वाली है. माने सर्र से फोन निकालिए और फर्र से क्यूआर कोड स्कैन करके पेमेंट कर दीजिए.

चलते-चलते एक और अपडेट लेते जाइए. भारतीय डाक विभाग ने अब अपनी 50 साल से भी अधिक पुरानी प्रतिष्ठित सेवा को समाप्त (india says goodbye to respected postal tradition) करने की घोषणा कर दी है. एक सितंबर 2025 से नागरिक अपने पार्सल को विश्वसनीय और सस्ती रजिस्ट्री के माध्यम से नहीं भेज पाएंगे.

कैसे भेजेंगे फिर. अरे स्पीड पोस्ट है ना बाबा.

वीडियो: राजधानी: बिहार और ओडिशा में कांग्रेस विधायकों ने जानबूझकर बीजेडी और राजद को हराया?

Advertisement

Advertisement

()