एक ऐप है CRED. इसका ऐड आपने TV या यूट्यूब पर कभी न कभी तो देखा ही होगा. इनके ऐडमें गोविंदा और माधुरी दीक्षित जैसी सितारे तक काम कर चुके हैं. इस बार ये जो ऐडलेकर आए हैं, उसमें कुछ ऐसा हो रहा है जो शायद ही किसी ने सोच होगा. हमेशा शांतरहने वाले, 'द वॉल' के नाम से मशहूर, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राहुलद्रविड़ गुस्सा कर रहे हैं. वो भी ऐसा वैसा नहीं, रेड सिग्नल पर गाड़ी में बैठे चीखचिल्ला रहे हैं, दूसरी गाड़ियों को बल्ले से मार रहे हैं, खुद को इंदिरानगर का गुंडाबता रहे हैं. जिसे भी ऐड दिखाया उसकी हंसी जरूर निकल गई.भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूद कप्तान विराट कोहली ने ट्विटर पर इस ऐड को साझा करतेहुए मज़ाकिया अंदाज़ में लिखा, “राहुल भाई की ये साइड तो पहले कभी नहीं देखी.” पहलेनीचे लगा हुआ ट्वीट देखिए और उसमें लगे हुए ऐड का वीडियो:Never seen this side of Rahul bhai pic.twitter.com/4W93p0Gk7m— Virat Kohli (@imVkohli) April 9, 2021क्रेड के इस वीडियो ऐड के यूट्यूब डिस्क्रिप्शन में लिखा है, “हाय, मैं राहुलद्रविड़ इस वीडियो का डिस्क्रिप्शन लिख रहा हूं. क्षमा करें, मैंने अपना आपा खोदिया. मैं इन दिनों मेडिटेशन कर रहा हूं.”डिस्क्रिप्शन के आखिर में लिखा है, “अगर वो लाल SUV वाला अजय, जिसने मुझे 8 अप्रैलको ओवरटेक किया था, ये पढ़ रहा है, तो मुझे एक हफ़्ते में फ़िर से वहीं पर मिलो. मैंइंतज़ार करूंगा.”ये तो बात हो गई ऐड की और उसमें पनपने वाले और कभी न देखे जाने वाले राहुल द्रविड़के गुस्से की. अब हम आपको ये भी बता देते हैं कि आखिर ये क्रेड ऐप है क्या? जिसनेये सियापा मचा रखा है. क्या है क्रेड ऐप? एक बार की बात है घर पर TV पर क्रिकेट मैचचल रहा था. हम और हमारे पिताश्री देख रहे थे. लगभग हर दूसरे-तीसरे ऐड ब्रेक मेंक्रेड का ऐड आ रहा था. हमने अपने पिताश्री से पूछा कि आपको पता है क्रेड क्या है?उन्होंने कहा कि पेटीएम जैसा ऐप होगा. पैसा चुकाओ दुकान पर, ट्रेन की टिकट बुक करोवग़ैरह-वग़ैरह. तब समझ आया कि ये कंफ्यूज़न बहुत लोगों को है. अगर आपको भी ये कंफ्यूज़नहै तो हम इसे दूर किए देते हैं.ऑफिस की भाग दौड़ करने वाले लोग क्रेडिट कार्ड खूब इस्तेमाल करते हैं. सभी नहीं, मगरफिर भी बहुत सारे. बहुत लोगों के पास तो दो-दो, तीन-तीन कार्ड होते हैं. अब इनसेशॉपिंग की जाती है, इधर उधर के बिल भरे जाते हैं और फिर महीने भर बाद इनका बिल चुकादिया जाता है. ठीक वैसे ही जैसे पनवाड़ी वाले के पास या मोहल्ले की राशन की दुकान परमहीने-महीने का खाता चलता है. क्रेड बस क्रेडिट कार्ड के इन्हीं बिल को जमा करनेवाला ऐप्लिकेशन है. कैसा है क्रेड का एक्सपीरियंस?क्रेड ऐप का इंटरफ़ेस ये है.हम क्रेड को 2 साल से चला रहे हैं. अपने ऐड में ये बिल जमा करने पर जिन कैशबैक औरईनाम की बात करते हैं, वो बस बात बराबर ही है. आप जितने रुपए का बिल चुकाते हैंआपको उतने ही क्रेड कॉइन मिलते हैं. आप इन कॉइन से कैशबैक मांग सकते हैं या फिर इसऐप पर बिकने वाले सामान या वाउचर को खरीदने में इस्तेमाल कर सकते हैं. हर बार बिलभरने के बाद आपको कैशबैक जीतने का मौका मिलता है. इसके लिए कभी 1000 क्रेड कॉइनइस्तेमाल होते हैं, तो कभी 5000. इनमें कैशबैक 1000 रुपए या 5000 रुपए तक निकल सकताहै. मगर कभी ये कैशबैक 6-7 रुपए निकलता है, तो कभी 15-20 रुपए. अगर आप क्रेड कॉइनकी मदद से शॉपिंग या वाउचर खरीदना चाहते हैं, तो ये आपको बस कुछ पैसों का डिस्काउंटदिला देता है.मगर फिर भी क्रेड के कुछ फायदे हैं. ये आपके सारे क्रेडिट कार्ड को एक जगह परइकट्ठा कर देता है. आप यहां से इनका खर्च भी देख सकते हैं, बिल जमा करने की तारीखजान सकते हैं और यहीं से पेमेंट भी कर सकते हैं. हर क्रेडिट कार्ड को संभालने केलिए अलग-अलग बैंक ऐप फोन में डालकर रखने की जरूरत नहीं पड़ती. ये ठीक वैसा ही है,जैसे आप किसी UPI ऐप में अपने सभी बैंक के डेबिट कार्ड डालकर रख लें. पेमेंट करनेके लिए आप कोई भी UPI ऐप या डेबिट कार्ड इस्तेमाल कर सकते हैं. क्रेड आपको हर बारऑप्शन देता है कि आप इनकी खुद की UPI सर्विस का फायदा उठाएं, जिसे चालू हुए अभीबहुत टाइम नहीं हुआ है. इसे प्रमोट करने के लिए बाकी ऐप की तरह ये भी ऑफर वग़ैरह चलारहे हैं.दिक्कत क्रेड के इंटरफेस की है. मतलब कि ऐप में होम और कार्ड वाली टैब (जहां आपअपने सारे कार्ड को देख सकते हैं) को छोड़कर बाकी सभी टैब में आइटम बड़े ही घुपचुप सेघुसे हुए हैं. कुछ समझ ही नहीं आता कि क्या क्लिक कर रहे हैं और इससे होगा क्या.