इंटरनेट हो गया है स्लो या धीमा तो कैसे पता चलेगा? अब आप कहोगे कि पहले अपनीइंग्लिश ठीक करो फिर बताना. स्लो या धीमा तो एक बात हुई. तो बात ऐसी है जनाब कि जबइंटरनेट की स्पीड होती है खराब तो दिमाग के साथ इंग्लिश भी हो ही जाती है. दिमाग भीधीमे-धीमे काम करता है. हिन्दी-इंग्लिश-उर्दू सब मिक्स हो जाती है. वैसे भी आजकल केजमाने में ऑनलाइन रहना लाइफलाइन जैसा है. लेकिन मुसीबत तब होती है जब स्पीड कममिलती है. अब स्पीड कम होने के बहुत से कारण हो सकते हैं. उन पर फिर कभी और बातकरेंगे. आज पहले ये जान लेते हैं कि स्पीड कितनी मिल रही है वो कैसे पता चलेगा.इंटरनेट स्पीड चेक करने के लिए मार्केट में ऐप्स की कोई कमी नहीं है. ये ऐप्सडाउनलोड और अपलोड स्पीड के साथ आपके इंटरनेट कनेक्शन की लेटेंसी के बारे में भीबताते हैं, लेकिन गूगल सर्च (check internet speed and latency directly fromgoogle) से भी ये काम हो सकता है. आपको जानकर आश्चर्य होगा कि ये फीचर 2016 से गूगलसर्च पर उपलब्ध है. अब ये बताने की जरूरत नहीं कि जब गूगल है तो एक थर्ड पार्टी ऐपसे छुटकारा मिला रहेगा. जैसे गूगल सर्च रिजल्ट में डिक्शनरी, कैलकुलेटर औरट्रांसलेशन जैसी सर्विस देता है, ठीक उसी तरह यह सर्च रिजल्ट में आपको आपकी इंटरनेटस्पीड के बारे में भी हाथों हाथ बता देगा. Internet Speed Test आपको अपने इंटरनेटब्राउजर में गूगल ओपन करके या फिर गूगल ऐप में ‘Speed Test’, ‘Check My InternetSpeed’ या ‘Run Speed Test’ लिखना होगा. अब आपके सामने एक बॉक्स नजर जाएगा, जिसमें'Run Speed Test' नाम का एक बटन होगा. बटन पर क्लिक करते ही इंटरनेट कनेक्शन कीडाउनलोड स्पीड, अपलोड स्पीड और लेटेंसी पता चल जाएगी.यह टेस्ट रिजल्ट मेगा बिट्स प्रति सेकंड या Mbps में आएगा. मेगा बिट्स कंप्यूटर औरनेटवर्क सिस्टम में जानकारी की मात्रा को मापने की इकाई है. गूगल आसान शब्दों मेंयह भी बताएगा कि इंटरनेट स्पीड स्लो है या फास्ट, और बहुत सारे डिवाइस पर HD वीडियोप्ले करने में सक्षम है या नहीं.google speed testयह फीचर एंड्रॉयड फोन में मौजूद गूगल ऐप तक सीमित नहीं है. लैपटॉप से लेकर मैकबुक,आईफोन से लेकर टैबलेट पर भी इसे इस्तेमाल कर सकते हैं. बस गूगल ऐप इंस्टाल होनाचाहिए.अब जाते-जाते एक बात और. कुछ लोग कहेंगे कि गूगल ही ओपन नहीं हो रहा हो तब क्याकरेंगे. तो दोस्त जब स्पीड इतनी भी नहीं आ रही कि गूगल ओपन हो तो फिर क्या ही कहाजाए.