Census 2027: जनगणना को लेकर चिंता खत्म, घर बैठे खुद फोन से सब करें, पूरा प्रोसेस जान लीजिए
Census 2027: आपको बस अपने मोबाइल या लैपटॉप से स्व-गणना या Self-Enumeration (SE) करना होगा. आप एक बार में अपने साथ परिवार के डिटेल्स भी साझा कर सकते हैं. प्रोसेस पूरा होने पर एक SE आईडी जनरेट होगी. यही सारे काम करेगी.

देश में जनगणना (Census 2027) का काम शुरू हो चुका है. साल 2011 के बाद हो रही इस जरूरी प्रक्रिया का पहला फेज 1 अप्रैल 2026 से 30 सितंबर 2026 तक चलेगा. इस बार कोई कागज-पत्री वाला चक्कर नहीं है Census officials द्वारा सारा काम मोबाइल पर होगा. जनगणना के डिटेल्स भरते समय आपको 33 सवालों के जवाब देने होंगे. चूंकि सवालों की संख्या ज्यादा है तो इसको भरने में टाइम भी लगेगा और गलती की गुंजाइश भी है. लेकिन आप इससे बच सकते हैं.
आपको बस अपने मोबाइल या लैपटॉप से स्व-गणना या Self-Enumeration (SE) करना होगा. आप एक बार में अपने साथ परिवार के डिटेल्स भी साझा कर सकते हैं. प्रोसेस पूरा होने पर एक SE आईडी जनरेट होगी. यही सारे काम करेगी. पूरा प्रोसेस बताते हैं.
Census 2027 के 33 सवालबिल्डिंग नंबर से लेकर मकान नंबर और परिवार के मुखिया का नाम. घर में कितने लोग रहते हैं. पानी का सोर्स क्या है और बिजली की सप्लाई कैसे आती है. LPG/PNG कनेक्शन की उपलब्धता है या नहीं. इंटरनेट का एक्सेस है या नहीं. घर में टीवी से लेकर रेडियो और लैपटॉप है या नहीं. सारे के सारे बेसिक सवाल हैं मगर हैं पूरे 33 जिनका जवाब देना जरूरी है. जनगणना अधिकारी या कर्मचारी आपके डिटेल्स अपने मोबाइल में मौजूद ऐप में दर्ज करेंगे, मगर इसमें टाइम लगना लाजमी है. इसी से बचने का तरीका है Self-Enumeration.
कैसे करते हैं Self-Enumeration?# गूगल पर जाकर www.se.census.gov.in. टाइप कीजिए. Census of India 2027 की वेबसाइट ओपन होगी.
# यहां अपना स्टेट या यूनियन टेरिटरी सिलेक्ट कीजिए. वेरीफिकेशन के बाद आगे बढ़िए.
# परिवार के मुखिया का नाम भरिए और उसके बाद सवालों का जवाब दीजिए.

# इस पूरे प्रोसेस में 15-20 मिनट का टाइम लगेगा
# इसके बाद आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा
# ओटीपी डालते ही आपको एक Self-Enumeration (SE) नंबर या आईडी मिलेगा. इसे सेव करके रखिए.
# इसके बाद जब आपके यहां कर्मचारी आएंगे तो आपको बस यही आईडी शेयर करना होगा. वेरीफाई होते ही काम खत्म.
# ये पोर्टल सुबह 6 से रात के 12 बजे तक काम करता है. आपके इलाके में जब भी जनगणना का प्रोसेस स्टार्ट होगा, उसके 15 दिन पहले से आप इसको एक्सेस कर सकते हैं. जैसे अभी तेलंगाना में चल रहा है.
इसकी मदद से आप अपना और कर्मचारी, दोनों का समय बचा सकते हैं. डिटेल्स भी सही तरीके से भर जाएंगे.
वीडियो: तारीख: कहानी साउथ एशिया के सबसे बड़े कव्वाल 'अज़ीज मियां' की जो जिया-उल-हक से भी नहीं डरा

