The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Technology
  • BSNL launches Kavach to recharge at retail stores without revealing your real mobile number

अब रिचार्ज भी हो जाएगा और किसी को नंबर भी नहीं पता लगेगा, इस कंपनी ने बड़ी मुश्किल दूर की

BSNL Kavach एक नया फीचर है जिसकी मदद से रिचार्ज के समय मोबाइल नंबर की जगह एक 10 अंकों का अस्थाई नंबर जनरेट किया जा सकता है. आसान भाषा में कहें तो आपके मोबाइल नंबर के ऊपर एक दूसरे टेंपरेरी नंबर की परत. ये फीचर खासकर महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है.

Advertisement
BSNL launches Kavach
बीएसएनएल Kavach
pic
सूर्यकांत मिश्रा
10 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 01:31 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

BSNL प्री-पेड रिचार्ज के लिए एक बढ़िया जुगाड़ लेकर आया है. ना-ना कोई ऑफर नहीं है, बल्कि मामला यूजर यानी आपकी निजी जानकारी से जुड़ा है. मामला आपके मोबाइल नंबर से जुड़ा है जो रिचार्ज के समय दुनिया जहान में बिला-वजह बंट जाता है. क्या कहा ऐसा भी होता है. कैसे होता है. होता है होता है जनाब जब आप अपने नंबर को रिटेल आउटलेट से रिचार्ज करवाते हैं. क्या बात कर रहे हो, आजकल कौन रिटेल आउटलेट से रिचार्ज करवाता है. जनाब अगर आप ऐसा सोचते हैं तो जरा शहर से निकलकर छोटे शहरों और गांव की पगडंडी पकड़ लीजिए.

देश में अभी भी कई लोग किराने की दुकान से लेकर रिटेल आउटलेट से रिचार्ज करवाते हैं. इसके लिए मोबाइल नंबर देना ही पड़ता है. ना चाहते हुए भी स्पैम और फ्रॉड की एक गली खुल जाती है. लेकिन BSNL Kavach की वजह से ऐसा नहीं होगा. बताते कैसे.

BSNL Kavach क्या है?

बीएसएनएल Kavach एक नया फीचर है जिसकी मदद से रिचार्ज के समय मोबाइल नंबर की जगह एक 10 अंकों का अस्थाई नंबर जनरेट किया जा सकता है. आसान भाषा में कहें तो आपके मोबाइल नंबर के ऊपर एक दूसरे टेंपरेरी नंबर की परत. रिचार्ज के लिए यही नंबर इस्तेमाल करके असली मोबाइल नंबर को रिटेल स्टोर से रिचार्ज किया जा सकता है.

अस्थायी नंबर पर रिचार्ज करवाने से यूजर का मुख्य नंबर रिचार्ज हो जाएगा. वहीं अगर कोई अस्थायी नंबर पर कॉल या मैसेज के जरिए संपर्क करना चाहे, तो ऐसा नहीं किया जा सकेगा. ये फीचर प्राइवेसी और निजी जानकारी सुरक्षित रखने में मददगार साबित हो सकता है स्पेशली महिलाओं के लिए.

Image embed

Kavach कैसे काम करेगा ?

Kavach नंबर सर्विस पाने के लिए आपको कस्टमर केयर नंबर से ही बात करनी होगी. इस बात का ध्यान रखना भी जरूरी है कि आप अपने BSNL नंबर से ही कस्टमर केयर को संपर्क करें. कनेक्ट होने पर आपको कस्टमर केयर अधिकारी को उस एरिया के बारे में बताना है जहां का नंबर आप इस्तेमाल कर रहे हैं. इसके बाद आपको कस्टमर केयर अधिकारी की ओर से SMS के जरिए आपका कवच नंबर उपलब्ध करवा दिया जाएगा. Kavach नंबर सर्विस को शुरू करने के लिए आपको बीएसएनएल के केयर नंबर 1800 180 1503 पर कॉल करना होगा.

हालांकि ये भी एक सच है कि ग्राहक आजकल टेलिकॉम कंपनियों के ऐप या UPI ऐप से मोबाइल रिचार्ज करते हैं मगर Kavach जैसा फीचर सिक्योरिटी की एक लेयर तो बनाता ही है. उम्मीद है निजी टेलिकॉम ऑपरेटर भी ऐसा ही कुछ अपने यूजर्स के लिए उपलब्ध करवाएंगे.

वीडियो: MS धोनी ने गौतम गंभीर की मुस्कान पर किया पोस्ट, हेड कोच ने क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()