साल का आखिरी महिना अभी शुरू ही हुआ कि Google ने Google Play Store पर अपने बेस्टऐप्लिकेशन 2021 की घोषणा कर दी. इंडियन मार्केट स्पेसिफिक ऐप ने भी खूब अवार्ड जीतेऔर नंबर वन का ताज सजा “Bitclass” के सिर पर. “बिटक्लास” नाम सुनकर दिमाग चकरा गयाहो और लग रहा हो कि BGMI कहां गया तो निराश न हों, क्योंकि बीजीएमआई को भी अवार्डमिला. लेकिन गेमिंग कैटेगरी में. गूगल ने इस साल अवार्ड कैटेगरी में टैबलेट ऐप, वॉचऐप और टैबलेट गेम्स को भी जोड़ा है. ग्लोबली “यूजर चॉइस ऐप ऑफ द ईयर” का अवार्ड मिलानए नवेले “क्लब हाउस” को. हमने भी गूगल अवार्ड पर नजर डाली और कुछ ऐप चुने सिर्फआपके लिए. अब हर अवार्ड जीतने वाले ऐप आपके काम के हों ये जरूरी तो नहीं. एक नज़रउन ऐप पर जो आपके काम आ सकते हैं. Bitclass हमारी लिस्ट में पहले नंबर तो होना हीथा क्योंकि जब एक तरफ ऑनलाइन लर्निंग के लिए ऐप्लिकेशन का रेला लगा हुआ है फिर चाहेBYJU'S हो, या Vedantu. और यहां पर एक दूसरे ऐप का नंबर वन होना थोड़ा चौकने वालालगा. नाम से परे जाकर जब हमने ऐप को देखा तो पता चला कि बिटक्लास ऑनलाइन क्लास रूमसे कहीं बढ़कर है. तमाम तरह के जीवन उपयोगी कोर्स ऑफर करता है. उदाहरण के लिए करियरया बिजनेस से जुड़े कोर्स जैसे कि प्रोडक्ट मैनेजमेंट, हेशटैग ट्रेंड्स या इंटीरियरडिजाइन. लाइफ स्टाइल, डांस, हेल्थ एंड फिटनेस, डीवाईआई (Do it yourself) क्राफ्टमतलब काम और मनोरंजन दोनों के लिए कोर्स ही कोर्स. फीस भी 199 रुपये से शुरू होतीहै तो एक बार ट्राई करने में कोई हर्ज नहीं है. Guardians from Truecallerट्रूकॉलर के इस ऐप पर हमारी नजर पहले से थी और इसको अवार्ड मिलने पर हैरानी नहींहुई. Truecaller अपने स्पैम प्रोटेक्शन और कॉलर आइडेंटिफिकेशन के लिए जाना जाता है.उनकी तरफ से ये ऐप अपनों की सेफ़्टी को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है. नाम से हीपता चलता है कि Guardians from Truecaller मुसीबत में या फिर किसी भी आकस्मिकपरिस्थिति में लोकेशन पता करने, अलर्ट भेजने या फिर सहायता मांगने में काम आएगा.ट्रूकॉलर के मुताबिक, मुसीबत में जिंदगी बचाने के लिए उनकी तरफ से यह ऐप अलग सेलॉन्च किया गया है. Hotstep फन या मजे वाली कैटेगरी में अवार्ड पाने वाले हॉटस्टेप(Hotstep) ऐप से आप ऑनलाइन डांस सीख सकते हैं. ऐप की थीम है "स्टेप अप योर डांसगेम". ऐप में डांस सीखने के लिए कई तरीके हैं जैसे कि मिरर इमेज, सेक्शन व्यू,स्पीड कंट्रोल. हिप हॉप, ओपन और बॉलीवुड से लेकर जैज यहां सीखा जा सकता है और जैसेकि किसी गेम में लेवल होते हैं, वैसे ही बिगनर, इंटरमीडियट और एडवांस्ड लेवल भीहैं. आपका किसी क्लास में जाकर डांस सीखने का मन नहीं तो आप इस ऐप को आजमा सकतेहैं. Sarva रोज काम आने वाली ऐप कैटेगरी में सरवा ने अवार्ड जीता है. सरवा एक योगऔर मेडिटेशन ऐप है जिसपर आप 499 रुपये में ट्रायल बुक कर सकते हैं. ऐप पर आपकोपर्सनल ट्रेनिंग मिलेगी और 5 फिटनेस गोल, 25 योग करने के तरीके और 200 कोर्स भीमिलेगे. कोर्स की फीस 549 रुपये महीने से शुरू होती है लेकिन सालाना सबसक्रिप्शन परये 140 रुपये प्रति महीने तक आ जाती है. Houzz - Home Design & Remodel टैबलेटकैटेगरी में अवार्ड जीतने वाला Houzz ऐप आपके घर के इंटीरियर और एक्सटिरीयर में मददकरता है. अपने घर के हर कमरे के मुताबिक आप आइडिया चुन सकते हैं जैसे कि किचन,बेडरूम, बाथरूम , लिविंग रूम. फिर प्रोफेसनल्स हायर कर सकते हैं. ऐप पर कंप्लीटप्रोजेक्ट के भी वीडियो होते हैं जिससे आपको 3D की जगह असली अनुभव मिल सकता है. इसतरह के प्रोफेशनल्स वैसे तो आप ऑनलाइन भी हायर कर सकते हैं, लेकिन हाउज़ (Houzz) ऐपसिर्फ होम डेकोर पर ध्यान देता है तो आपको डेडीकेटेड सर्विस मिलेगी. SpeechifySpeechify को बेस्ट फॉर गुड कैटेगरी में अवार्ड जीता है. इस कैटेगरी का मतलब ऐसे ऐपसे है जो कुछ अच्छा करते हैं. स्पीचीफ़ाई ऐप से आप स्क्रीन पर आने वाले टेक्स्ट जैसेपीडीएफ़, बुक, फ़ाइल, ईमेल या कोई ऑनलाइन आर्टिकल को तेज आवाज में सुन सकते हैं.डिसलेक्सिया जो शब्दों के उच्चारण में आने वाली दिक्कत है उससे पार पाने के लिए यहबेहतरीन ऐप है. आप किसी डॉक्यूमेंट को स्कैन करके भी अपलोड कर सकते हैं जिसको ये ऐपपढ़ सकता है. आवाज के लिए पहले से ही 30 अलग-अलग विकल्प मिल जाएंगे. गूगल प्लेअवार्ड तो बहुत सारे ऐप को मिला है लेकिन जितना हमें समझ आया उसमें जलवा वर्क फ्रॉमहोम और फिटनेस से जुड़े ऐप्स का ही रहा. वजह शायद कोरोना का समय है.