"वक्त पर जो काम ना आए वो दोस्त कैसा" पुरानी कहावत है और इसी कहावत को आज के दौरमें कहना चाहें तो...जो वक्त पर काम न आए वो स्मार्टफोन कैसा. स्मार्टफोन वैसे तोबहुत काम आने वाली चीज है लेकिन आमतौर पर हम कुछ ही फीचर इस्तेमाल में लाते हैंजैसे कि कैमरा हो या कोई मैसेजिंग ऐप. कभी गूगल कर लिया या सोशल मीडिया परताका-झांकी कर ली, लेकिन स्मार्टफोन इससे कहीं बढ़कर है. ये एक यूटिलिटी डिवाइस भीहै. यहां यूटिलिटी का मतलब सिर्फ गेम खेलने या कोई मूवी देखने तक सीमित नहीं है.यूटिलिटी मतलब रोज काम आने वाली कोई सुविधा जिसे आपका स्मार्टफोन बखूबी मुहैयाकराता भी है.लेकिन असली कमाल होता है स्मार्टफोन पर डाउनलोड किए गए ऐप्स से. इन्हीं UtilityApps ऐप्स की मदद से आपका स्मार्टफोन वॉट्सऐप पर रिमाइंडर भेज सकता है. कॉन्टेक्टका QR कोड बना सकता है. स्लीप वॉक करने पर अलर्ट कर सकता है, और भी बहुत सारे कामकरना संभव है. आइए एक नज़र डालते हैं कुछ ऐसे ही ऐप्स पर. Any.Do ऐप का जैसा नाम हैवैसा ही काम भी है. रोज के सारे काम करने के लिए एक प्लानर और कैलेंडर ऐप हैAny.Do. यह आपके रिमाइंडर, नोट्स और कैलेंडर इवेंट को सिंक करता है. आप गूगलकैलेंडर पर है या आउटलुक यूज करते हैं, सभी जगह ये ऐप आसानी से काम करता है. अभी तकआपको लग रहा होगा कि ये तो बाकी ऐप्स भी करते हैं लेकिन ये ऐप एक खास काम करता हैवो है रिमाइंडर को वॉट्सऐप पर भेजना. आप वॉट्सऐप पर रिमाइंडर सेट भी कर सकते है. अबआप अपना गूगल कैलेंडर दिन भर में भले न खोलें, लेकिन वॉट्सऐप तो देखेंगे.Any.doQR DroidQR कोड के लिए तो आपको बहुत से ऐप मिल जायेंगे. यहां तक कि आपका कैमरा भी आसानी सेQR कोड स्कैन कर सकता है. ऐसे में एक ऐप की क्या जरूरत... तो QR Droid थोड़ा अलगहटकर काम करता है. इस ऐप से आप कुछ भी डिजिटल फॉर्मेट में भेज सकते हैं जैसे कोईकॉन्टेक्ट या बुकमार्क. बस कोड बनाइये और अपने दोस्त को भेज दीजिए. टाइप करने औरसेव करने की झंझट खत्म. अपने स्कैन किये कोड को आप गूगल ड्राइव पर सेव कर सकते हैंऔर बाद में एडिट भी कर सकते हैं. फोन का कैमरा हो या मैमोरी कार्ड, कहीं से भी आपकोड स्कैन कीजिए वो भी इनबॉक्स और फ़ीडबैक जैसे फीचर के साथ. अब आपको समझ आया होगाकि यूटिलिटी लिस्ट में इस ऐप को क्यूं रखा.Qr DroidSleep as Android आपका स्मार्टफोन जैसे सोता है...वैसे यदि आप भी सोना चाहते हैं तोयह ऐप आपके लिए है. स्मार्टफोन के सोने से मतलब ऐप्लिकेशन के स्लीप मोड में जाने सेहै जिसको आम भाषा में हायबरनेशन कहते हैं. इस प्रोसेस के लिए फोन तो आपका स्मार्टहै लेकिन ऐसी ही आरामदायक नींद यदि आप तलाश रहे हैं तो Sleep as Android आपके काम आसकता है. गूगल प्ले स्टोर पर एडिटर चॉइस अवॉर्ड से नवाजे गए इस ऐप से आपकी स्लीपसाइकिल को ट्रैक किया जा सकता है. आप मोबाइल यूज करते है या स्मार्टवॉच व फिटनेसबैंड जैसे वियरेबल डिवाइस सबके साथ ये ऐप सिंक हो जाएगा. स्लीप ट्रैकिंग के लिएआपके फोन का बिस्तर पर होना जरूरी नहीं है क्योंकि ट्रैकिंग कॉन्टेक्ट लेस है. सुबहमें नींद से उठाने के लिए अलार्म है और उसे बंद करने के लिए आपको कैपचा कोड सेजुड़े सवाल का जवाब देना होगा, वरना अलार्म बजती रहेगी. नींद में बोलने और खर्राटेपर भी नज़र रहती है इस ऐप की.Sleep As AndroidGoogle Translate और Google Lensजब भी गूगल ट्रांसलेट की बात होगी तो आपके मन में एक ही सवाल आएगा...कितनी औरभाषाओं में ये उपलब्ध हो गया है. आज के दिन आप 100 से अधिक भाषाओं में गूगलट्रांसलेट यूज कर सकते हैं. गूगल लेंस को गूगल ट्रांसलेट के साथ मिला दीजिए. फिर तोबात ही निराली हो गई. मतलब कैमरा यूज कीजिए और फिर भले से कोई पिक्चर हो याटेक्स्ट, सबके हाई क्वालिटी ट्रांसलेशन आपके सामने होंगे. गूगल ट्रांसलेट और गूगललेंस आप रोज कहीं भी यूज कर सकते हैं. मतलब ट्रांसलेशन के लिए अब किसी खास कोर्सकरने की ज़रूरत नहीं है. ये दोनों ऐप आपका काम कर देंगे. वैसे नई-नई भाषाएं सीखनेका शौक है तो उसके उपाय अलग हैं.Google TranslteAdobe Lightroomफोटो खींच और इंस्टाग्राम पर डाल. इंस्टाग्राम पर अब लोग फोटो में ही अपनी जिंदगीपरोसने का शौक पालने लगे हैं. स्मार्टफोन कैमरे की बेहतर होती परफॉर्मेंस ने मजादोगुना कर दिया है. फोटो तो अच्छे आने लगे हैं लेकिन एडिटिंग का अपना अलग ही स्केलहै और ऐसे में एक बढ़िया फोटो एडिटिंग ऐप आपके रोज काम आ सकता है. फोटो एडिटिंग ऐप्सकी कतार लंबी है लेकिन साफ सुथरे इंटरफेस के साथ और यूज करने में आसान ऐप की तलाशAdobe Lightroom पर जाकर पूरी होती है. एडिटिंग के तमाम टूल्स यहां पर हैं लेकिनसबसे खास है प्रीसेट टूल्स. आपको कुछ नहीं करना बस अपना फोटो ऐप पर डालना है औरपहले से एडिट किये बहुत से प्रीसेट में से किसी एक को चुनना है और आपकी फोटो तैयार.आप यदि एक्सपर्ट हैं तो प्रो फीचर्स का भी यूज कर सकते हैं.Adobe Lrये हैं वो ऐप्स जिन्हें आपको एक बार ज़रूर आजमाना चाहिए.