The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Technology
  • best gaming smartphone under 30000: iqoo neo 7 5g POCO F5 5G Redmi K50i 5G

गेमिंग के दीवाने हैं लेकिन पैसा नहीं है, कम बजट में तगड़े गेमिंग स्मार्टफोन की लिस्ट यहां है

Gaming Smartphone का मतलब हमेशा महंगा फोन नहीं होता. बल्कि बजट में भी अच्छे डिवाइस मिलते हैं. मसलन प्रीमियम मिडरेंज सेगमेंट में बढ़िया गेमिंग डिवाइस मिल जाते हैं. बोले तो 30 हजार के अल्ले-पल्ले. तीन तो हमसे ही जान लीजिए.

Advertisement
pic
19 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 04:38 PM IST)
best gaming smartphone under 30000: iqoo neo 7 5g POCO F5 5G Redmi K50i 5G
30 हजार के बजट वाले गेमिंग फोन्स. (सांकेतिक तस्वीर- Unsplash.com)
Quick AI Highlights
Click here to view more

एक होता है स्मार्टफोन, फिर आता है प्रीमियम या फ़्लैगशिप और उसके बाद आता है गेमिंग स्मार्टफोन. गेमिंग स्मार्टफोन मतलब उसके अंदर सबकुछ शानदार-जबरदस्त-जिन्दाबाद टाइप होगा. भयंकर सी रैम होगी और मोटा स्टोरेज होगा. कूलिंग चैंबर से लेकर पंखे-वनखे लगे होंगे. फलाना-ढिमकाना-नीमराना. इतने तगड़े स्पेसिफिकेशन होंगे तो कीमत भी बहुतई ज्यादा होगी. 

एकदम गलत! ऐसा कछु नहीं है. गेमिंग फोन भी बजट में मिलते हैं. प्रीमियम मिडरेंज सेगमेंट में बढ़िया गेमिंग डिवाइस मिल जाते हैं. बोले तो 30 हजार के अल्ले-पल्ले भी गेमिंग स्मार्टफोन (budget gaming smartphone under 30k) मिल जाते हैं. तीन तो हमसे ही जान लीजिए.

iqoo neo 7 5g

वीवो, ओप्पो, वनप्लस के परिवार का सदस्य है iqoo. इसी स्मार्टफोन ब्रांड का iqoo neo 7 5g एक बढ़िया गेमिंग ऑप्शन है. वजह है इसमें लगा मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8200 5G प्रोसेसर. 6.78 इंच का एमोलेड डिस्प्ले जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. गेमिंग के असल अनुभव का मजा देने के लिए Linear Motor लगी हुई है जो खेल के दौरान वाइब्रेशन का सही फ़ील देती है. Dual Stereo Speaker भी मिलते हैं तो गेमिंग के दौरान स्क्रीन पर लेफ्ट और राइट बटन भी मिल जाते हैं. फोन गर्म नहीं हो इसके लिए 3D Cooling सिस्टम भी लगा हुआ है. 5000 mAh बैटरी मिलती है तो जल्दी-जल्दी चार्ज करने के लिए 120 वॉट फास्ट चार्जिंग का भी इंतजाम है. बात करें कीमत की तो वेबसाइट पर 8जीबी+128जीबी वेरियंट का दाम 27,999 रुपये है तो 12 जीबी वाला मॉडल 31,999 रुपये में मिलेगा.

best-gaming-smartphone-under-30000-iqoo-neo-7-5g-poco-f5-5g-redmi-k50i-5g
iqoo neo 7 5g
POCO F5 5G

सबसे पहले कीमत ही बता देते हैं. फ्लिपकार्ट पर 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले मॉडल का दाम है 23,999 रुपये. फोन को ताकत देने के लिए इसमें लगा है Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 2 प्रोसेसर. 6.67 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले और स्पीकर्स में है डॉल्बी अटमॉस सपोर्ट. गेमिंग की बात है तो वैपर कूलिंग का भी प्रबंध है. देर तक गेमिंग के लिए फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5000 mAh बैटरी भी है.

best-gaming-smartphone-under-30000-iqoo-neo-7-5g-poco-f5-5g-redmi-k50i-5g
POCO F5 5G
Redmi K50i 5G

आपको लगेगा एक साल पुराना फोन लिस्ट में क्या कर रहा है. जनाब फोन भले एक साल पुराना है मगर तगड़ा है. 6.6 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले और डाइमेंसिटी 8100 प्रोसेसर. डिस्प्ले भले एलसीडी है मगर 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आती है. 6 जीबी रैम और 128 जीबी वाला मॉडल फ्लिपकार्ट पर 23,499 रुपये में उपलब्ध है. डॉल्बी अटमॉस सपोर्ट है तो लिक्विड कूल तकनीक भी मिलती है. 5080 mAh बैटरी के साथ प्यारा-दुलारा 3.5 mm जैक भी मिलता है.

best-gaming-smartphone-under-30000-iqoo-neo-7-5g-poco-f5-5g-redmi-k50i-5g
Redmi K50i 5G

अभी के लिए लिस्ट में इतना ही. हां अगर कोई बजट गेमिंग फोन आपको पता हो जो अच्छा है तो हमें जरूर बताना. हैप्पी गेमिंग.

वीडियो: 25 हजार रुपये में टॉप स्मार्टफोन, 5वें के कैमरा का तोड़ नहीं!

Advertisement

Advertisement

()