The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Technology
  • Android malware known as “Android God Mode”, which misuses Accessibility permissions to gain unauthorized control over devices

स्मार्टफोन चलाते समय 'एंड्रॉयड गॉड मोड' से बचकर रहना, सरकार भी दे रही चेतावनी

साइबर दोस्त (CyberDost) भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) ने इस एंड्रॉयड मैलवेयर को लेकर चेतावनी जारी की है. Android God Mode इतना खतरनाक है कि ये आपके डिवाइस का टोटल कंट्रोल अपने हाथ में ले सकता है.

Advertisement
pic
31 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 01:56 PM IST)
Android God Mode
Android God Mode से बचना
Quick AI Highlights
Click here to view more

अगर आपके पास एंड्रॉयड (Android) स्मार्टफोन है तो आपको एक नए मैलवेयर से सावधान रहने की जरूरत है. नया मैलवेयर बैंकिंग से लेकर यूटिलिटी ऐप्स के कपड़े पहनकर आपके मोबाइल में दाखिल होता है. इसके निशाने पर SBI YONO, Jivan Parman Patra (Digital Life Certificate), RTO Challan समेत कई ऐप्स हैं. मैलवेयर इतना खतरनाक है कि इसे Android God Mode नाम दिया गया है.

साइबर दोस्त (CyberDost) भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) ने इस एंड्रॉयड मैलवेयर को लेकर चेतावनी जारी की है. Android God Mode इतना खतरनाक है कि ये आपके डिवाइस का टोटल कंट्रोल अपने हाथ में ले सकता है. पूरी बात जान लीजिए.

Android God Mode

Android God Mode एक मैलवेयर है. तकनीक की भाषा में इसे मैलीशियस सॉफ्टवेयर (Malicious Software) कहते हैं. ऐसा खतरनाक प्रोग्राम जो वायरस से लेकर रैंसमवेयर और स्पाइवेयर की शक्ल में आपके डिवाइस में घुसता है. इस केस में इसे Android (.apk) फाइल की मदद से आपके स्मार्टफोन में डाला जाता है. माने आपको एसएमएस या व्हाट्सऐप पर किसी जाने-माने ऐप की लिंक आएगी.

इस लिंक में कोई भी बहाना हो सकता है. जैसे ऐप का नया वर्जन आया है या फिर पुराना ऐप बंद हो गया है. लिंक पर क्लिक करने पर एकदम असली लगने वाला ऐप ही ओपन होगा मगर ये एक मैलवेयर है, जो इंस्टाल होते ही आपके फोन का कंट्रोल हासिल कर लेता है. Android God Mode इतना खतरनाक है कि ये आपके फोन की डिफ़ॉल्ट सेटिंग्स भी बदल सकता है.

एक बार जो ये अंदर घुस गया तो फिर इसके लिए आपके एसएमएस पढ़ना, कॉन्टेक्ट लिस्ट में झांकना या कैमरा कंट्रोल करना कोई मुश्किल नहीं. कहने का मतलब फोन का पूरा कंट्रोल साइबर ठग के हाथ में.

बचने के लिए क्या करें?

व्हाट्सऐप से लेकर एसएमएस और ईमेल पर आई किसी भी लिंक से कोई सा भी ऐप डाउनलोड करने की जरूरत ही नहीं है. ऐप को सिर्फ गूगल प्ले स्टोर से ही डाउनलोड करना चाहिए. अगर आपने कोई भी ऐसा ऐप डाउनलोड किया है तो फिर फोन को फैक्ट्री रीसेट मारिए वो भी बिना बैकअप लिए. अगर बैकअप लेकर फैक्ट्री रीसेट किया तो मैलवेयर भी वापस आएगा.

अगर आपके साथ कोई ठगी हो गई है तो तुरंत 1930 या www.cybercrime.gov.in. पर शिकायत कीजिए. 

वीडियो: आर्चर की काट नहीं निकाल पाए CSK के बैटर्स, राजस्थान ने अपनी गेंदबाज़ी से ही मैच जीत लिया

Advertisement

Advertisement

()