The Lallantop
Advertisement

Android फोन में ऑन कर लीजिए ये वाला फीचर, चाहकर भी कोई हैक नहीं कर पाएगा

Android Smartphone में कुछ ऐसी छिपी हुई सेटिंग होती है जो आपके डिवाइस को सुरक्षित रखने के साथ पासवर्ड, जीमेल और डेटा को भी सुरक्षित रखती हैं. इसी में से एक है Advanced Device Protection.

Advertisement
pic
13 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 13 फ़रवरी 2026, 09:49 AM IST)
Advanced Device Protection
Advanced Device Protection
Quick AI Highlights
Click here to view more

Google ने Android स्मार्टफोन और डेटा को सुरक्षित रखने के लिए कई सिक्‍योरिटी फीचर दिए हुए हैं. इसमें सबसे तगड़ा है theft protection feature जो फोन के Factory Reset Protection (FRP) को तकरीबन अभेद बना देता है. हालांकि यह एक एडवांस्‍ड फीचर है. माने इसको ऑन करने के लिए सेटिंग का रुख करना पड़ता है. गूगल ने इसी एडवांस्‍ड फीचर को और अपग्रेड करते हुए एक और फीचर जोड़ दिया है जो ना सिर्फ आपके डिवाइस को सुरक्षित रखेगा, बल्कि इससे आपका गूगल अकाउंट भी फुलप्रूफ रहेगा. 

एंड्रॉयड के इस फीचर का नाम ही Advanced Device Protection है. इस फीचर के ऑन होते ही आपके एंड्रॉयड डिवाइस को हैक करना बहुत मुश्किल हो जाएगा. फोन का डेटा अपने आप ही एन्क्रिप्टेड (Encrypted) हो जाएगा. चलिए फिर इसे ऑन करते हैं.

ये भी पढ़ें: गूगल लेकर आया तगड़ा फीचर, अब चोरी हुआ फोन कौड़ियों के भाव भी नहीं बिकेगा

Advanced Device Protection

एंड्रॉयड के इस फीचर की तीन खूबी हैं. पहला, इसके ऑन होने से फोन को रीबूट नहीं होगा. रीबूट से मतलब फोन को फैक्ट्री रीसेट नहीं किया जा सकेगा. दूसरा, यह फीचर फोन में 2G नेटवर्क को भी ब्लॉक कर देता है. 2G नेटवर्क ऑन होने से एसएमएस हैकिंग का खतरा बहुत बढ़ जाता है. गूगल इसको ऑफ रखने के लिए कई बार बोल चुका है.

Advanced Device Protection
Advanced Device Protection

डेटा प्रोटेक्शन का अपने आप ऑन हो जाना इसका तीसरा फीचर है. अगर आपका डिवाइस तीन दिन से इस्तेमाल नहीं हुआ मतलब एक बार भी उसे ओपन नहीं किया गया तो फोन अपने आप एन्क्रिप्टेड (Encrypted) मोड में चला जाएगा. माने फोन के अंदर मौजूद हर किस्म के डेटा को सिक्‍योरिटी की कई परतें मिल जाएंगी. मोटा-माटी यही मिलेगा. अब इसे ऑन कैसे करना है, वो जान लीजिए. बस एक दुख है. फीचर एंड्रॉयड 16 या उसके ऊपर वाले वर्जन पर ही काम करेगा.

# सबसे पहले अपने मोबाइल के सेटिंग ऑप्‍शन में जाएं.

# मोबाइल के मॉडल की वजह से इस सेटिंग की लोक‍ेशन बदल सकती है.

# यहां आपको सिक्‍योरिटी एंड प्राइवेसी ऑप्‍शन नजर आएगा. 

# इसके अंदर सेटिंग में जाकर एडवांस्‍ड प्रोटेक्‍शन को ऑन करना होगा.

# इसके अंदर जाकर मिलेगा डिवाइस प्रोटेक्‍शन. 

# आप इस प्रोसेस को गूगल अकाउंट सेटिंग में जाकर भी ऑन कर सकते हैं. 

वीडियो: भारत बनाम नामीबिया मैच मैं कैसा खेले संजू सैमसन? दोबारा भारतीय टीम में जगह बनेगी?

Advertisement

Advertisement

()