The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Technology
  • Amazon Great Summer Sale: big discounts on smartphones, laptops, and all electronic products

Amazon Sale में इस बार बंपर डिस्काउंट, इस ट्रिक से तो और सस्ती मिलेंगी चीजें!

जल्दी से कार्ट में ऐड कर लीजिए चीजें.

Advertisement
pic
28 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 28 अप्रैल 2023, 03:00 PM IST)
Amazon Great Summer Sale: big discounts on smartphones, laptops, and all electronic products
एमेजॉन की ग्रेट समर सेल आ गई है. (तस्वीर: PictureQuote)
Quick AI Highlights
Click here to view more

ना तीज ना त्योहार, फिर भी ऑफर्स की बहार. मेरी तुकबंदी भले बेकार हो, लेकिन खबर बिल्कुल बेकार नहीं है. क्योंकि एमेजॉन ग्रेट समर सेल (Amazon Great Summer Sale) की तारीख आ गई हैं. ई-कॉमर्स दिग्गज आने वाली 4 मई से अपने प्लेटफॉर्म पर सेल आयोजित करने वाला है. इस बार भी स्मार्टफोन से लेकर स्मार्टवाच तक और फ्रिज से लेकर टीवी तक पर डिस्काउंट मिलना वाला है. कई सारे प्रोडक्टस पर तो 70 परसेंट की छूट भी मिल सकती है. अब सेल में तो होंगे हजारों प्रोडक्ट, तो हमने आपकी सहूलियत के लिस्ट बना दी. वो भी बैंक और EMI डिटेल के साथ.

स्मार्टफोन पर 40 परसेंट छूट

सैमसंग से लेकर वनप्लस और शाओमी से लेकर रियलमी के समर्टफोन्स पर 40 फीसदी की छूट मिलने वाली है. इसके साथ ही स्मार्टफोन एक्सेसरीज पर भी तगड़ा डिस्काउंट मिलने वाला है. बात करें बैंक ऑफर्स की तो कई सारे प्रोडक्ट पर नो-कॉस्ट EMI का भी जुगाड़ है. इसके साथ 1555 रुपये महीने की रेगुलर EMI के भी ऑप्शन मिलने वाले हैं.

लैपटॉप से लेकर हेडफोन्स लेने पर मौजा ही मौजा

हेडफोन्स पर 75 फीसदी, तो लैपटॉप और टैबलेट पर 60 प्रतिशत डिस्काउंट मिल सकता है. अलग-अलग कंपनियों के लैपटॉप पर 40 हजार रुपये की छूट मिलने वाली है. अगर आप टीवी लेने का प्लान कर रहे हैं तो रुकना बनता है क्योंकि टीवी और फ्रिज पर भी 60 फीसदी छूट मिल सकती है. वॉशिंग मशीन पर लगेगा अर्धशतक क्योंकि 50 फीसदी डिस्काउंट का जुगाड़ है. कई सारे प्रोडक्ट्स पर एक्सचेंज ऑफर्स भी मिलने वाले हैं.

इन-हाउस प्रोडक्ट पर खास ऑफर्स

एमेजॉन अलेक्सा डिवाइस, फायर टीवी स्टिक और फायर टीवी क्यूब पर 30 से 40 फीसदी डिस्काउंट ऑफर्स मिलने वाले हैं. 20 परसेंट कैशबैक का भी प्रबंध है लेकिन उनके लिए जो पहली बार ऑर्डर करेंगे. इसके साथ कई सारे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर ऑफर्स मिलने वाले हैं. एमेजॉन समर सेल में क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर भी अतिरिक्त डिस्काउंट का जुगाड़ है. अगर आप प्राइम मेंबर हैं, तो आपके लिए इस सेल का पर्दा 12 घंटे पहले उठ जाएगा.

आखिर में एक जरूरी बात. जब कुछ खरीदें तो ओपन बॉक्स डिलीवरी का ऑप्शन चुनें. ये ऑप्शन हर प्रोडक्ट के साथ उपलब्ध नहीं होता है. ओपन बॉक्स डिलीवरी से आप किसी भी संभावित फ्रॉड से बचे रहेंगे. 

वीडियो: Amazon और Flipkart बुरे फंसे, ऑनलाइन ड्रग्स बेचने पर पहुंच गया नोटिस, जानिए क्या हैं नियम?

Advertisement

Advertisement

()