The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Technology
  • Amazon Great Summer Sale 2026 : best smartphone deal Galaxy S25 Ultra OnePlus Nord 6 iQOO 15R iphone 16

Amazon Great Summer Sale 2026 से लेना है फोन? अपने लिए बजट में बेस्ट ऑप्शन जान लें

Amazon Great Summer Sale 2026 आ गई है. 8 मई से स्टार्ट होने वाली सेल में स्मार्टफोन पर डिस्काउंट और ऑफर्स मिलेंगे. आपको कौन सा स्मार्टफोन खरीदना चाहिए जो आपके जेब को फाड़े नहीं. लिस्ट ये रही.

Advertisement
pic
5 मई 2026 (अपडेटेड: 5 मई 2026, 11:59 AM IST)
Amazon Great Summer Sale 2026
Amazon Great Summer Sale 2026
Quick AI Highlights
Click here to view more

भरी गर्मी में अचानक से Amazon Great Summer Sale 2026 आ गई है. हां, भाई क्योंकि हमें तो जुलाई में होने वाली Amazon Great Indian Festival Sale की आदत है. ई-कॉमर्स कंपनी पूरे गाजे-बाजे से इसका ऐलान करती है. डिस्काउंट और ऑफर भी ठीक-ठाक मिल जाते हैं. लेकिन उसमें तो अभी टेम है इसलिए बात करते हैं समर सेल की. सेल 8 मई से स्टार्ट होगी. सेल में अपन स्मार्टफोन पर फोकस करेंगे क्योंकि उनके रेट लगातार बढ़ रहे हैं. हाल ही में वनप्लस और नथिंग ने रेट बढ़ाए हैं. बाकी कंपनियां बढ़ा चुकी और आगे भी ऐसी ही तैयारी है.

गैलक्सी S25 अल्ट्रा

जैसा कि गुणी जन कहते हैं. फ्लैगशिप डिवाइस को लॉन्च पर नहीं खरीदना. महंगा सौदा है और पिछले जनरेशन से कोई बड़ा अपग्रेड भी नहीं मिलता. Samsung Galaxy S25 Ultra भी वही डिवाइस है. सर्वगुण संपन्न. बेस्ट प्रोसेसर, स्मार्टफोन में सबसे अच्छा डिसप्ले, भरोसेमंद कैमरा और एंड्रॉयड में सबसे बैलेंस यूजर इंटरफ़ेस. बस मुई बैटरी थोड़ी और बड़ी होती तो क्या कहने. सैमसंग के इस डिवाइस को AI फीचर्स के लिए एक नंबर और देते हैं. बस समस्या वही थी. बहुतई महंगा था. अभी भी है. मामला 1 लाख 15 हजार के आसपास है. सेल में 94,999 का मिल सकता है. अगर इतने में मिले और आपको एक एंड्रॉयड फ्लैगशिप चाहिए तो बस लपक लीजिए.

OnePlus Nord 6

दुनिया जहान से भले वनप्लस में से बहुत कुछ माइनस हो रहा हो, पेरेंट कंपनी ओप्पो ने उसको रियलमी में मिला दिया हो, लेकिन इंडिया में सब सही है. कंपनी फिलहाल इंडिया में रहेगी. सेल में उनका OnePlus Nord 6 डिवाइस एक बढ़िया ऑप्शन है अगर आपको वनप्लस ही मांगता है तो, प्रीमियम मिडरेंज सेगमेंट के कई पैरामीटर ये डिवाइस पूरे करता है, जैसे इसमें 9000mAh का बैटरा लगा है. 165 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट है. IP69 और IP69K रेटिंग भी मिली है. सेल में कीमत 36,999 रुपये रहने की उम्मीद है.

iQOO 15R

गेमिंग वाला फोन चाहिए तो iQOO के स्मार्टफोन की तरफ देखना बनता है. कंपनी अपने डिवाइस में गेमिंग के लिए वैपर चेम्बर भी लगाती है तो अलग से चिप भी फिट करती है. iQOO 15R भी ऐसा ही डिवाइस है. 144 हर्ट्ज वाला AMOLED डिसप्ले मिलता है. 7600mAh सिलिकॉन कार्बन बैटरी और 100W की सुपर फास्ट चार्जिंग भी. Snapdragon 8 Gen 5 जैसा तगड़ा प्रोसेसर वो भी 42,999 रुपये में. अगर यही कीमत मिले तो बस खेल लीजिए.

Redmi A7 Pro

बस एक फोन चाहिए, बेसिक काम के लिए तो Redmi A7 Pro देखा जा सकता है. 11,999 रुपये में मिल सकता है. 6300mAh बैटरी वाला डिवाइस रोज के सारे काम आसानी से करेगा.

iPhone 16

मत लेना भले कोई सा भी ऑफर मिले. डिवाइस में कोई बुराई नहीं है लेकिन इसमें कुछ नया भी नहीं. इससे अच्छा तो फिर 40 हजार के आसपास में आईफोन 15 ले लो. पते कि बात तो ये है कि थोड़ा जेब झाड़कर आईफोन 17 लीजिए. बेस मॉडल में इससे अच्छा कुछ नहीं. 70-75 हजार के लगभग मिले तो बस मौज आ जाए. एकदम पैसा वसूल आईफोन है. आईफोन है, फोन नहीं. माने जो आप आईफोन पगलू हैं तो 17 ही सही रहेगा.

जरूरी बात: फोन कंपनी की वेबसाइट पर जाकर देख लेना कि कहीं डिवाइस pre-activated तो नहीं. ओपन बॉक्स डिलेवरी में भी वीडियो रिकॉर्डिंग करना और ओटीपी तभी देना जब डिवाइस को अच्छे से चेक कर लो. 

वीडियो: रोहित शर्मा लौटे, मुंबई जीती, LSG के छक्के छुड़ा दिए

Advertisement

Advertisement

()