The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Technology
  • Allbirds pivots from selling shoes to AI, stock jumps over 700 per cent

जूते बनाने वाली कंपनी, कल कारोबार बदला, आज स्टॉक 700 गुना चढ़ गया

अमेरिकन कंपनी Allbirds ने जैसे ही बताया कि वो जूते का बिजनेस बंद करके AI में शिफ्ट हो रही, उसके शेयर 700 गुना चढ़ गए. कंपनी को 4600 करोड़ रुपये की फंडिंग भी मिल गई है.

Advertisement
pic
16 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 01:42 PM IST)
Allbirds pivots
AI ने जूते चमका दिए
Quick AI Highlights
Click here to view more

AI की वजह से मार्केट में कई कंपनियों के वारे-न्यारे हो रहे हैं. कभी बंद होने की कगार पर खड़ी GPU बनाने वाली NVIDIA आज दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक बन चुकी है. लेकिन AI की वजह से किसी जूते की कंपनी का चमक जाना पहली बार हुआ है. जूता बनाने वाली कंपनी जो तकरीबन बंद होने वाली थी, AI ने उसके सितारे ही बदल दिए. स्नीकर बनाने वाली अमेरिकन कंपनी Allbirds ने जैसे ही बताया कि वो जूते का बिजनेस बंद करके AI में शिफ्ट हो रही, उसके शेयर 700 गुना चढ़ गए.

पलटी मारते ही सब बदल गया

अमेरिका में स्नीकर बनाने वाली कंपनी Allbirds के जूते चल नहीं रहे थे. जहां साल 2022 में उसका कारोबार 36 हजार करोड़ रुपये का था, वहीं साल 2026 आते-आते ये महज 2 हजार करोड़ पर सिमट गया था. कंपनी ने सोचा कारोबार बंद करने से अच्छा पलटी मार लेते हैं. व्यापार की जुबान में इसे pivots करना कहते हैं. Allbirds अब जूते नहीं बल्कि AI computing infrastructure मार्केट में दाखिल हो गई है.

बाजार को जब इसकी जानकारी मिली तो उसके शेयरों को आग लग गई. Allbirds के एक स्टॉक की कीमत अभी 16.99 डॉलर है जो उसके असल मूल्य से 583 गुणा ज्यादा है. एक समय तो स्टॉक का दाम 700 गुना बढ़कर 23.13 डॉलर तक पहुंच गया था. कंपनी को 4600 करोड़ रुपये की फंडिंग भी मिल गई है. कंपनी अब जूते की जगह low-latency AI compute hardware बनाने वाली है. ऑलबर्ड्स के अनुसार, कंपनी हाई परफ़ोर्मेंस और लो-लेटेन्सी वाले एआई कंप्यूट हार्डवेयर को लीज़ समझौतों के माध्यम से उपलब्ध करवाने की योजना बना रही है.

बात करें उसके जूतों के कारोबार की तो वो फिलहाल बंद नहीं होगा. कंपनी ने बताया कि उसने अपने जूते-चप्पल संबंधी कारोबार को अमेरिकन एक्सचेंज ग्रुप को 3500 करोड़ रुपये में बेच दिया है. अमेरिकन एक्सचेंज ग्रुप एक ब्रांड मैनेजमेंट फर्म है, जिसमें अमेरिकन एक्सचेंज और एरोसोल जैसे ब्रांड शामिल हैं. यह ग्रुप ऑलबर्ड्स नाम से अपने उत्पाद बेचना जारी रखेगा. Allbirds को 2015 में फुटबॉल खिलाड़ी Tim Brown और रिन्यूएबल रिसोर्स एक्सपर्ट Joey Zwillinger ने बनाया था. बढ़िया है.

बहती गंगा में हाथ धोना इसी को कहते हैं. 

वीडियो: खर्चा पानी : हॉर्मुज खुलवाने के लिए यूरोपीय देशों का नया प्लान, अमेरिका को किया बाहर

Advertisement

Advertisement

()