The Lallantop
Advertisement

Aadhaar दे रहा लाखों रुपये कमाने का मौका, बस 'कीड़ा' पकड़िए और इनाम पाइए

UIDAI ने Aadhaar Card के लिए Bug Bounty Programme स्टार्ट किया है. तकनीक की भाषा में कहें तो Bug यानी कीड़ा पकड़ना होगा. इसके लिए इनाम भी मिलेगा.

Advertisement
Aadhaar Card UIDAI Launches Bug Bounty Programme
Aadhaar दे रहा कमाने का मौका
pic
सूर्यकांत मिश्रा
13 मार्च 2026 (अपडेटेड: 13 मार्च 2026, 08:51 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Aadhaar Card नया बनवाओ तो पैसे लगते हैं. पुराने कार्ड में अपडेट करवाने जाओ तो चार्ज लगता है. कभी-कभी तो ये चार्ज थोड़ा ज्यादा भी लग जाता है. है कि नहीं. माने आधार कार्ड से जुड़े हर काम पर पैसा लगता ही है. लेकिन जो हम आपसे कहें कि Aadhaar Card आपको पैसे कमाने का मौका दे रहा तो. शायद आपको भरोसा नहीं होगा. लेकिन ऐसा वाकई में है. आधार का प्रबंधन देखने वाली संस्था UIDAI आपको पैसे कमाने का मौका दे रही है. बस आपको आधार के सिस्टम में घुसना होगा. बताते हैं कैसे.

UIDAI का Bug Bounty Programme

UIDAI ने आधार कार्ड के लिए Bug Bounty Programme स्टार्ट किया है. बोले तो आपको आधार के सिस्टम में वायरस से लेकर कोई खामी पकड़नी होगी. तकनीक की भाषा में कहें तो Bug यानी कीड़ा पकड़ना होगा. माने जो आप साइबर एक्सपर्ट हैं, सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं या डेवलपर हैं तो आपके लिए मौका है. अगर जो आपने आधार के सिस्टम में कीड़ा पकड़ा तो आपको लाखों रुपये कमाने का मौका मिलेगा.

Embed

साइबर एक्सपर्ट से लेकर इथिकल हैकर की 20 लोगों की एक टीम बनाई जाएगी जिसका काम आधार की आधिकारिक वेबसाइट, myAadhaar पोर्टल और QR Code सिस्टम में खामी पकड़ना होगा. एक्सपर्ट को सिस्टम में मिली खामियों को Critical, High, Medium, और Low risk में मार्क करना होगा. इसके हिसाब से इनाम की राशि तय होगी.

इस प्रोग्राम में हिस्सा लेने के लिए आपका भारतीय नागरिक होना जरूरी है. सिस्टम में खामी पकड़ने का आपका इतिहास भी होना चाहिए, मतलब आपको बताना होगा कि आप ऐसा कोई काम करते रहे हैं. Bug Bounty Programme की वेबसाइट जैसे HackerOne, Bugcrowd के टॉप 100 में होने से भी काम चल जाएगा. आधार ने इसके लिए पोर्टल भी बनाया है. तो भईया जो आपके अंदर कीड़ा है साइबर सिक्योरिटी में कुछ करने का, तो आधार सिस्टम के अंदर का कीड़ा पकड़ लीजिए. मालामाल हो जाएंगे.

रही बात Bug Bounty Programme की तो टेक कंपनियों के लिए ये कोई नई बात नहीं. दुनिया जहान की हर टेक कंपनी जैसे गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, मेटा, ऐप्पल ऐसे प्रोग्राम लगातार लॉन्च करती हैं. बग मतलब कीड़ा यानी ऐप में खामी और बाउंटी मतलब इमाम. हालांकि बाउंटी का मतलब तो किसी के सिर पर इनाम होता है. मगर टेक में इसका इस्तेमाल उसमें खामी पकड़ने के लिए होता है. दरअसल तमाम तरीके की टेस्टिंग के बाद भी ऐप में खामी रह जाती है. अब जो ये खामी किसी हैकर के हाथ लगी तो फिर बड़ी दिक्कत होगी इसलिए कंपनियां अपने असल यूजर्स से इसे तलाशने को कहती हैं. बदले में लाखों रुपये इनाम के तौर पर भी दिए जाते हैं.

वीडियो: दुनियादारी: Google और Amazon ईरान की हिटलिस्ट में क्यों आ गईं?

Advertisement

Advertisement

()