एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूज़र्स को थोड़ा सावधान होने की जरूरत है. यदि आप एंड्रॉयड फोनचलाते हैं तो ये खबर आपके बहुत काम की है. दरअसल, गूगल ने 9 एंड्रॉयड ऐप में जोकरमालवेयर पाए जाने के बाद इन्हें प्ले स्टोर से हटा दिया है. इनमें से 7 स्मार्ट फोनऐप हैं जबकि 2 स्मार्ट टीवी ऐप. मालवेयर से रिश्ता रखने वाले ऐप पर अक्सर Google इसतरह की सर्जिकल स्ट्राइक करता रहता है. हो सकता है कि 'मालवेयर' शब्द आपको थोड़ाजाना-पहचाना न लगे, लेकिन वायरस ट्रोजन जैसे शब्द आपने जरूर सुने होंगे. मालवेयरवायरस ट्रोजन का ही एक भाई है.जोकर मालवेयर (प्रतीकात्मक चित्र)कौन से ऐप गूगल ने हटाए हैंGoogle ने प्ले स्टोर से इमोजीवन कीबोर्ड, डेजलिङ्ग कीबोर्ड, वॉल्यूम बूस्टर, फ्रीकैम स्कैनर, सुपर एसएमएस, बैटरी चार्जिंग एनिमेशन और सुपर हीरो इफेक्ट को हटाया है,ये सभी एंड्रॉयड स्मार्टफोन से जुड़े ऐप्स हैं. स्मार्ट टीवी से जुड़े जो 2 ऐप्स हटाएगए हैं, उनका नाम 'स्मार्ट टीवी रिमोट' और 'हेलोवीन कलरिंग' है.अब अगर आप ये सोच रहे हैं कि गूगल ने प्ले स्टोर से जब इन ऐप को हटा ही दिया है, तोफिर सतर्क होने की ज़रूरत क्यों है? इसके लिए आपको बता दें कि अगर आप गलती से इनमेंसे किसी भी ऐप को अपने फोन या टीवी पर इंस्टॉल कर चुके हैं, तो अब तक आपके फोन मेंमालवेयर ने अपना घर बना लिया होगा. इसलिए आपके पास इन ऐप्स को तुरंत अनस्टॉल करनाही सबसे बेहतर ऑप्शन है.मालवेयर होता क्या है और ये कैसे आपके फोन में चूहे की तरह घुस जाता है?मालवेयर शब्द बना है 'मलिकवस + सॉफ्टवेयर' से, जो किसी फ़ाइल के फॉर्मेट में, किसीकोड के जरिए या फिर किसी ऐप के सहारे आपके फोन तक आता है. इनका परिवार कीड़े-मकोड़ोंकी तरह इतना बड़ा होता है कि कितने भी मार दो, नए-नए पैदा हो ही जाते हैं. इनके कभीखत्म न हो पाने के कारण ही गूगल समय-समय पर इनकी पहचान करता है और ये जिस ऐप मेंहोते हैं, उन्हें बैन कर देता है.आप क्या कर सकते हैं?मालवेयर से बचने के लिए आप इस बात की जानकारी समय-समय पर लेते रहिये कि गूगल नेमालवेयर के चलते किन ऐप्स को बैन किया है. फिर आप गूगल प्ले स्टोर में जाइए औरदेखिए कहीं आपने इनमें से किसी ऐप को पहले से डाउनलोड तो नहीं कर रखा है. यदि कियाहै तो पहली फुरसत में इनको रफा-दफा कीजिए. हालांकि, ऐसा करने से पहले ये भी जरूरदेख लीजिये कि आपने इन ऐप्स को कितनी जानकारी दी थी. ये आगे आपकी जानकारी न लेपाएं, इसके लिए आप पहले इन ऐप में जाकर उनको अनसब्सक्राइब कीजिए, फिर इन्हें डिलीटकीजिए. ऐसा करने से आप भविष्य में भी इनसे बचे रहेंगे.