The Lallantop
Advertisement

Google Maps के ये 'छिपे फीचर्स' जान लीजिए, आपका सफर और आसान हो जाएगा

Google Maps सिर्फ ताकतवर नेविगेशन टूल नहीं है बल्कि एक लाइफ स्टाइल प्रोडक्ट है. इसका इस्तेमाल आप अपनी पसंदीदा जगह को व्यवस्थित रखने से लेकर ट्रेवल गाइड बनाने में भी कर सकते हैं.

Advertisement
4 easy ways to customise Google Maps for everyday use
Google Maps के रोज काम आने वाले फीचर
pic
सूर्यकांत मिश्रा
25 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 04:41 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Google Maps आप चलाते होंगे स्पेशली शहरों में और हाइवे पर घूमी-घूमी करते समय. मजबूरी भी है क्योंकि बिना गूगल मैप के मंजिल मिलने में थोड़ी दिक्कत होती है. लेकिन वैसे नहीं चलाते होंगे जैसा इसको सच्ची में चलाना चाहिए. कहने का मतलब मैप्स सिर्फ ताकतवर नेविगेशन टूल नहीं है बल्कि एक लाइफ स्टाइल प्रोडक्ट है. इसका इस्तेमाल आप अपनी पसंदीदा जगह को व्यवस्थित रखने से लेकर ट्रेवल गाइड बनाने में भी कर सकते हैं. कैसे, आप चिंता मत कीजिए. हम आपको एक दो नहीं बल्कि 4 ऐसे तरीके (Google Maps top features) बताएंगे जिसकी मदद से आपका रास्ता आराम से कटेगा.

Spot The emojis

गूगल मैप्स में अपनी मनपसंद जगह को सेव करके रखना बड़े काम का फीचर है. लेकिन स्क्रीन पर होटल से लेकर सिनेमा हॉल के आइकन बड़े बोरिंग होते हैं. माने वही देखे-दिखाए फोटो. इसको एकदम अपने स्टाइल में देखने का बढ़िया उपाय है आइकन को emojis से रिप्लेस कर देना. इस फीचर की मदद से बर्गर वाले रेस्टोरेंट पर बर्गर की इमोजी और सिनेमा हॉल पर सिनेमा की इमोजी चिपका सकते हैं.

# मैप की होम स्क्रीन पर You का आइकन नजर आएगा

# यहां Your List में New List पर टैप कीजिए

# Chose icon पर क्लिक करके अपने मन की इमोजी लगा लीजिए.

स्क्रीन शॉट का शॉट

ट्रेवल प्लानिंग करते समय हम और आप अक्सर दुनिया जहान की जगहों के स्क्रीन शॉट फोन में सेव करते हैं. दूसरों के ट्रेवल ब्लॉग से लेकर न्यूज आर्टिकल और सोशल मीडिया पोस्ट को भी सेव करते हैं और फिर इन जगहों को मैप में टाइप करते हैं. अजी छोड़िए ये पुराना तरीका. AI को अपना पार्टनर बनाइये. गूगल के सर्किल टू सर्च का इस्तेमाल कीजिए. स्क्रीन शॉट के ऊपर होम बटन पर प्रेस कीजिए. सर्किल टू सर्च उससे जुड़ी पूरी जानकारी और मैप भी सामने दिखा देगा.

मेरा मैप-मेरी गाड़ी

Why Google Maps has all the fun. बोले तो मैप में डायरेक्शन दिखाने के लिए तीर नजर आता है. आप इस तीर के निशान को कार के आइकन से बदल सकते हैं. मैप में तीन डॉटस पर क्लिक करने पर ऑप्शन में Driving avatar का फीचर दिखेगा. यहां आपको तमाम तरह की कारें कई रंगों में नजर आएंगी. अपने मन की सिलेक्ट कर लीजिए.

Image embed
गूगल मैप्स के कमाल फीचर
अपना टाइम आ गया

किसी भी जगह देर से पहुंचना अच्छा नहीं माना जाता. ऐसे ही जल्दी पहुंच जाने का भी कोई मतलब नहीं. लेट और सून की इस गफलत को दूर करने में मैप आपकी मदद कर सकता है. मैप में अपनी लोकेशन डालिए और तीन डॉटस पर क्लिक कीजिए. यहां Set depart or arrive time नजर आएगा. यहां टाइम डालते ही आपको पता चल जाएगा कि घर से कितने बजे निकलना है. मैप आपके बताए टाइम के हिसाब से ट्रैफिक कैलकुलेट करके घर से निकलते ही, दूर तक चलते ही टाइम बता देगा.

आपकी यात्रा मंगलमय हो.   

वीडियो: मुस्लिम छात्रा का किस्सा बताया, सुप्रीम कोर्ट जस्टिस उज्जल भुयान ने संविधान पर क्या सीख दी?

Advertisement

Advertisement

()