Google Play Store के बारे में यदि आपसे पूछा जाए तो आप मिनटों में ज्ञान की गंगाबहा देंगे. लेकिन गूगल क्रोम स्टोर के बारे में शायद कम पता हो. आमतौर पर गूगलक्रोम ब्राउजर का इस्तेमाल तो हम सभी करते हैं लेकिन सिर्फ बेसिक कामों के लिए.आपको जानकार शायद आश्चर्य होगा कि गूगल क्रोम का एक स्टोर है जहां से आप तमाम कामके ऐप डाउनलोड कर सकते हैं. गूगल क्रोम स्टोर जिसको आम भाषा में क्रोम एक्सटेंशन(Google Chrome Extensions) कहते हैं.गूगल क्रोम एक्सटेंशन पर कई ऐसे ऐप्स हैं जो तकरीबन रोज ही काम आ सकते हैं, फिर बातचाहे पूरे पेज का स्क्रीनशॉट लेना हो या फिर आसानी से समझ ना आने वाले Captcha कोसॉल्व करना हो. हम आपको ऐसे ही काम आने वाले 10 एक्सटेंशन से रूबरू कराएंगे.एक्स्टेंशन क्या है और कैसे क्रोम पर ऐड होता है? जैसे नाम से पता चलता हैएक्सटेंशन मतलब विस्तार, फैलाव या आगे की तरफ. जैसे घर में आप सभी ने बिजली कीसप्लाई के लिए एक्सटेंशन बॉक्स देखा होगा, वैसे ही गूगल क्रोम पर एक्सटेंशन होताहै. एक बार कोई सा भी एक्सटेंशन क्रोम पर ऐड हो गया तो उसको सर्च बार के पास दायेंकोने से एक्सेस किया जा सकता है. एक्सटेंशन को यहीं से डिलीट भी करना संभव है. किसीभी एक्सटेंशन को ऐड करने के लिए अपने लैपटॉप या पीसी पर गूगल क्रोम ओपन कीजिए औरसर्च बार में वेबस्टोर (Webstore) टाइप कीजिए. आपhttps://chrome.google.com/webstore/ भी टाइप कर सकते हैं. इंटर करते ही क्रोमएक्सटेंशन का पेज ओपन हो जाएगा. अब आप यहां से अपने मन मुताबिक एक्सटेंशन ऐड करसकते हैं.एक्सटेंशन को जोड़ने की प्रोसेस तो जान ली, अब नजर डालते हैं कुछ काम के एक्सटेंशनपर. Go Full Page गूगल क्रोम का ये एक्सटेंशन पूरे पेज की स्क्रीनशॉट ले सकता है.नीचे तक स्क्रॉल करके ये स्क्रीनशॉट लेगा और उसको नए टैब पर ओपन भी कर देगा. आपयहां से स्क्रीनशॉट को इमेज या PDF फॉर्मेट में सेव कर सकते हैं. अच्छी बात ये हैकि इस एक्सटेंशन का यूजर इंटेरफेस साफ-सुथरा है. मतलब कोई विज्ञापन या ब्लॉटवेयरनहीं आते हैं.GofullpageAdBlock वेबसाइट पर विज्ञापनों से परेशान हो चुके हैं तो AdBlock एक्सटेंशन आपकेलिए है. अपने नाम के मुताबिक ये वेबसाइट पर दिखने वाले विज्ञापनों को ब्लॉक कर आपकोक्लीन इंटेरफेस देता है. अपने आप ओपन होने वाले पॉपअप से आपको छुटकारा मिल जाएगा.AdblockBuster: "I am not a robot" मतलब मैं रोबोट नहीं हूं, इस लाइन से आपका पाला जरूरपड़ा होगा. कई बार किसी वेबसाइट पर लॉगइन करते समय जब आपको फोटो पजल सॉल्व करना पड़तीहै, तब ये लाइन नीचे लिखी होती है. फोटो पज़ल जिसको कैपचा कहते हैं उसको सॉल्व करनाबड़ा बोरिंग है. आपकी इसी बोरियत का इलाज है Buster एक्सटेंशन. ये एक्सटेंशन कैपचाको सॉल्व कर देगा. जब भी कभी किसी वेबसाइट पर आपको कैपचा सॉल्व करना पड़े तो Busterपर क्लिक कीजिए.BusterMomentum गूगल क्रोम के होम पेज से बोर हो गए हैं और कुछ नया चाहते हैं. वैसे तोगूगल क्रोम में भी थीम बदलने का ऑप्शन होता है लेकिन Momentum एक्सटेंशन औररिफ्रेशिंग है. इस एक्सटेंशन में आपको बढ़िया वॉलपेपर मिलेगा. आप टू-डू लिस्ट बनासकते हैं. रोज नए-नए कोट आपको देखने को मिल जाएंगे. आपके नाम और डेट को भी कस्टमाइजकिया जा सकता है. मौसम का हाल भी पता चल जाएगा और वॉलपेपर भी अपने आप बदलता रहेगा.MomentumScreenity लैपटॉप या पीसी के लिए ऑल इन वन एक्सटेंशन है Screenity. इस एक्सटेंशन सेआप रिकॉर्डिंग कर सकते हैं वो भी तीन तरीके से. एक बार इंस्टॉल कर लेने के बाद आपकोटैब, डेस्कटॉप और कैमरे की रिकॉर्डिंग का ऑप्शन मिल जाएगा. आपको कोई वीडियोप्रजेंटेशन बनाकर भेजना है तो पीसी पर क्या चल रहा वो तो रिकॉर्ड होगा ही, आपकीवीडियो और आवाज भी रिकॉर्ड हो जाएगी. एक पूरा टूलबॉक्स भी मिलेगा जिससे आप एडिटिंगकर सकते हैं. बिना साइन इन किए किसी भी फॉर्मेट जैसे MP4 या GIF में सेव कीजिए.ट्रिम करने का ऑप्शन भी मिलेगा.ScreenityLink to text fragment ये एक्सटेंशन गूगल का बनाया हुआ है. आपको कोई आर्टिकल किसीसे शेयर करना है और आप चाहते हैं कि वो आपके हाईलाइट किए वाक्यों से पढ़े तो येएक्सटेंशन काम का है. आर्टिकल तो पूरा शेयर होगा लेकिन पढ़ने वाले को अपने आप पता चलजाएगा कि आप उससे क्या कहना चाहते हो या क्या सबसे पहले पढ़ने के लिए बता रहे हो.Link To Text FragmentInssist इंस्टाग्राम वैसे तो मोबाइल बेस्ड ऐप है, लेकिन डेस्कटॉप पर भी चलता है.डेस्कटॉप पर इंस्टाग्राम में फोटो तो शेयर हो जाती है लेकिन वीडियो का कोई जुगाड़नहीं है. Inssist एक्सटेंशन से ऐसा किया जा सकता है. बहुत सारे फोटो और वीडियो इसएक्सटेंशन से अपलोड किए जा सकते हैं.InssistI Don't care about cookies नाम पढ़कर आपको लगे कि हमें कुकीज की फिक्र नहीं है तोऐसा बिल्कुल नहीं है. हमें भी वेबसाइट्स द्वारा कुकीज की इजाजत मांगने से उतनी हीकोफ्त होती है जितनी आपको. हमारी और आपकी इसी परेशानी का इलाज है I don't careabout cookies. ये एक्सटेंशन सारे कुकीज को ब्लॉक कर देता है और आपको वेबसाइट कासाफ-सुथरा पेज मिलता है.I Don't Care About CookiesTabExtend गूगल क्रोम पर बुकमार्क्स बनाए जा सकते हैं लेकिन उनकी अपनी सीमा है. आपTabExtend का इस्तेमाल कर सकते हैं जो क्रोम टैब्स को व्यवस्थित कर सकता है. आपकस्टम नोट्स ऐड कर सकते हैं या फिर कैटेगरी के हिसाब से भी टैब्स को व्यवस्थित भीकर सकते हैं.TabextendPicture in Picture ये एक्सटेंशन गूगल का इन हाउस प्रोडक्ट है. क्रोम पर वीडियोदेखते समय यदि आप और भी काम करना चाहते हैं तो ये एक्सटेंशन आपके काम आएगा.Picture In PictureYouTube पर वीडियो देखिए या फिर किसी दूसरे प्लेटफ़ॉर्म पर लाइव मैच. इस एक्सटेंशनकी मदद से मिनी स्क्रीन को डेस्कटॉप पर चलाया जा सकता है.