The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Politics
  • Thalapathy Vijay Address thanksgiving rally after win in Tamil nadu answered why he wears suits

थलपति विजय सिर्फ काला-सफेद कपड़ा क्यों पहनते हैं? जवाब मिल गया

AIADMK का नाम लिए बिना विजय ने कहा, 'तमिलनाडु की राजनीति में अब मुकाबला सिर्फ दो पार्टियों के बीच है, DMK और TVK. किसी तीसरी पार्टी के लिए कोई जगह नहीं बची है.'

Advertisement
pic
1 जून 2026 (अपडेटेड: 1 जून 2026, 11:31 PM IST)
CM Thalapathy in Tamilnadu Rally
सीएम विजय ने MGR से तुलना पर भी जवाब दिया. (फोटो- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

सी जोसेफ विजय उर्फ थलपति विजय ने मुख्यमंत्री बनने के बाद सोमवार, 1 जून को पहली बार पब्लिक रैली की. इस दौरान उन्होंने DMK के पॉलिटिकल कल्चर पर निशाना साधा. दावा किया कि उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) राज्य की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर उभरेगी. इस दौरान उन्होंने अपने पहनावे को लेकर की जा रही आलोचनाओं पर भी जवाब दिया.

इंडिया टुडे से जुड़े प्रमोद माधव की रिपोर्ट के मुताबिक, सीएम थलपति विजय तिरुचिरापल्ली में ‘धन्यवाद रैली’ को संबोधित कर रहे थे. ये रैली विधानसभा में TVK की जीत के बाद वोटर्स को धन्यवाद करने के लिए आयोजित की गई थी. इस दौरान विजय ने सवाल उठाया कि उनके सूट पहनने को राजनीतिक मुद्दा क्यों बनाया जा रहा है? उन्होंने कहा, 'आजकल लोग मेरे सूट पहनने की बात कर रहे हैं. क्या सूट सिर्फ सत्ता में बैठे लोग ही पहन सकते हैं? ऐसा बिल्कुल नहीं है.'

विजय ने कहा कि उनका पहनावा फैशन नहीं, बल्कि एक संदेश है. उन्होंने कहा, ‘क्या मैं अलग-अलग रंग के सूट पहनता हूं? नहीं, मैं सिर्फ काले और सफेद रंग के कपड़े पहनता हूं. इसका मतलब है कि मैं हर काम में साफ और सीधा रहूंगा. मुझे ये बताने की ज़रूरत नहीं है कि काला रंग क्या दर्शाता है, आप सभी इसे अच्छी तरह जानते हैं.’

MGR और DMK पर क्या बोले?

विजय की जीत के बाद उनकी तुलना पूर्व मुख्यमंत्री एमजी रामचंद्रन (MGR) से की गई. रैली में विजय ने इस पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा,'लोग कह रहे हैं कि अपने पहले चुनाव में MGR को भी इतना वोट शेयर नहीं मिला था. लेकिन मैं खुद की तुलना MGR से नहीं कर रहा. MGR, MGR हैं. मैं आपका विजय हूं, जो MGR, अन्ना और पेरियार के बताए रास्ते पर काम करने आया है.'

इस दौरान विजय ने DMK पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बने अभी कुछ ही हफ्ते हुए हैं, लेकिन विपक्ष लगातार आलोचना कर रहा है. उन्होंने कहा, 'जो लोग छह महीने तक चुप रहने की बात कर रहे थे, वे छह दिन भी चुप नहीं रह पाए.'

Thalapathy Vijay
जीत के बाद पहली रैली में विजय. फोटो- PTI
'तमिलनाडु में अब सिर्फ 2 पार्टी'

रैली में विजय ने AIADMK का नाम लिए बिना ही उस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'तमिलनाडु की राजनीति में अब मुकाबला सिर्फ दो पार्टियों के बीच है, DMK और TVK. इनके बीच किसी तीसरी पार्टी के लिए कोई जगह नहीं बची है.'

विजय ने कहा कि उनकी पार्टी ने जाति, धर्म और पैसे के दम पर वोट लेने वाली राजनीति को चुनौती दी है. उन्होंने आगे कहा, 'जनता ने मुझे मुख्यमंत्री नहीं, अपना पहला सेवक बनाया है. मुझे पूरा विश्वास है कि भविष्य के सभी चुनावों में भी आपका साथ मिलता रहेगा.'

TVK ने विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर सरकार बनाई. विजय ने 10 मई को मुख्यमंत्री पद संभाला. इसके बाद हुई इस रैली को विजय का पहला बड़ा शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है.

वीडियो: थलपति विजय की 'जन नायकन' अब Prime Video पर रिलीज़ होगी, CM बनने पर क्या बदला?

Advertisement

Advertisement

()