The Lallantop
Advertisement

सुवेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या

जानकारी के मुताबिक, नॉर्थ 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में हमलावरों ने चंद्रनाथ रथ को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ चार गोलियां चलाईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

Advertisement
pic
6 मई 2026 (अपडेटेड: 6 मई 2026, 12:01 AM IST)
suvendu adhikari pa murder
चार राउंड फायरिंग में चंद्रनाथ रथ की मौत.
Quick AI Highlights
Click here to view more

पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद से राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. जगह-जगह से आगजनी और तोड़फोड़ की घटना सामने आ रही है. इस बीच 6 मई की देर रात बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है.

जानकारी के मुताबिक, नॉर्थ 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में हमलावरों ने चंद्रनाथ रथ को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ चार गोलियां चलाईं. इस फायरिंग में चंद्रकांत और उनके ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो  गए. उन्हें गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान चंद्रकांत की मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि चंद्रकांत की गाड़ी को बीच सड़क रुकवाकर इस घटना को अंजाम दिया गया है. पुलिस के मुताबिक उनकी छाती और सिर पर गोलियां लगीं. घटना की जानकारी मिलते ही शुवेंदु अधिकारी पूर्वी मिदनापुर से कोलकाता पहुंच रहे हैं. मृतक चंद्रनाथ रथ पिछले 10 से 12 सालों से सुवेंदु अधिकारी के साथ जुड़े हुए थे. उन्हें सुवेंदु का बेहद करीबी माना जाता था. हाल के चुनाव में भी वे प्रचार अभियान से जुड़ी कई अहम जिम्मेदारियां संभाल रहे थे. उनकी इस हत्या को राजनीतिक एंगल से जोड़कर देखा जा रहा है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पूरे इलाके की नाकेबंदी करके हमलावरों की तलाश शुरू हो चुकी है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके. पश्चिम बंगाल में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद से ही लगातार हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं. 23 और 29 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 294 में से 207 जीतकर ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को 15 साल बाद सत्ता से बाहर कर दिया. 

वीडियो: ममता को हराने वाले सुवेंदु अधिकारी ने जीत के तुरंत बाद क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()