The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Politics
  • Rahul gandhi taunt at pm modi gift melody to italy pm giorgia meloni

पीएम मोदी के मेलोडी को टॉफी देने पर राहुल गांधी का तंज, जवाब भी आया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को 'Melodi' टॉफी का एक पैकेट गिफ्ट किया है. इसको लेकर राहुल गांधी ने उन पर तंज किया है. राहुल गांधी ने कहा कि देश में आर्थिक तूफान आने वाला है और पीएम मोदी इटली में टॉफी बांट रहे हैं. राहुल गांधी के इस बयान पर बीजेपी की भी प्रतिक्रिया आई है.

Advertisement
pic
20 मई 2026 (पब्लिश्ड: 08:40 PM IST)
narendra modi italy giorgia meloni rahul gandhi piyush goyal
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तंज किया है. (इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों के दौरे के आखिरी फेज में इटली पहुंचे हैं. यहां उन्होंने प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को 'Melodi' टॉफी का एक पैकेट गिफ्ट किया, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है. राजनीतिक गलियारों से भी इस पर कॉमेंट आने शुरू हो गए हैं. लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इसको लेकर तंज कसा है.

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, 

आर्थिक तूफान सिर पर है और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे हैं. किसान युवा, महिलाएं, मजदूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं. प्रधानमंत्री हंसकर रील बना रहे हैं, और बीजेपी वाले ताली बजा रहे हैं. यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है.

बीेजेपी की ओर से जवाब आया

राहुल गांधी के इस पोस्ट पर बीजेपी की तरफ से प्रतिक्रिया आई है. केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने राहुल गांधी की पोस्ट पर लिखा, 

राहुल गांधी को भारत और भारत में बनी हर वस्तु से इतनी नफरत क्यों है? भारत आज मेड इन इंडिया और लोकल गोज ग्लोबल के जरिए दुनिया का ट्रस्टेड डेस्टिनेशन बना है, लेकिन कांग्रेस को हर भारतीय उपलब्धि में समस्या ही दिखाई देती है.

उन्होंने आगे लिखा,

 जिस वैश्विक सम्मान, निवेश और भरोसे के लिए देश दशकों तक इंतजार करता रहा, वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत अर्जित कर रहा है तो वह राहुल गांधी से सहन नहीं हो रहा है.

piyush goyal rahul gandhi
एक्स

इससे पहले इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने मेलोडी टॉफी भेंट किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 से 20 मई तक संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की पांच देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में 19 मई को रोम पहुंचे. वह इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर यहां आए हैं. दोनों नेता बिजनेस, डिफेंस, क्लीन एनर्जी और टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे.

वीडियो: सीबीआई डायरेक्टर की नियुक्ति प्रक्रिया से पीछे हटे राहुल गांधी, पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी में क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()