The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Politics
  • Rahul gandhi criticise pm modi foreign trip warns for big economic shock

'आर्थिक तूफान आ रहा और मोदी लोगों को मना कर खुद दुनिया घूम रहे', राहुल गांधी का तीखा हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों के विदेश दौरे पर हैं. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीएम के इस दौरे पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि संकट के समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों को विदेश जाने से मना कर रहे हैं, जबकि खुद वे दुनिया भर की यात्रा कर रहे हैं.

Advertisement
pic
19 मई 2026 (पब्लिश्ड: 05:57 PM IST)
rahul gandhi raibareli pm modi foreign trip uttar pradesh
राहुल गांधी ने विदेश दौरे को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है. (इंडिया टुडे, एक्स)
Quick AI Highlights
Click here to view more

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 19 मई को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे. यहां उन्होंने पीएम मोदी के विदेश दौरे को लेकर उन पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि पीएम दूसरों से विदेश नहीं जाने की अपील कर रहे हैं और खुद पूरी दुनिया घूम रहे हैं. इसके साथ ही राहुल गांधी ने अखिलेश यादव के साथ गठबंधन पर भी प्रतिक्रिया दी है. 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल गांधी ने देश को बड़ा आर्थिक झटका लगने की चेतावनी देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया है. उन्होंने कहा,

अब आर्थिक तूफान आ रहा है. उन्होंने (पीएम मोदी) जो स्ट्रक्चर बनाया है अंबानी-अडानी वाला वो अब खड़ा नहीं रहेगा, टूटेगा पूरा का पूरा. और दुख की बात है कि नुकसान आम जनता का होगा. वो अपने महलों में बैठे रहेंगे. यूपी के जो युवा हैं, जनता है, उनको पूरा का पूरा शॉक लगेगा. जो आर्थिक शॉक आ रहा है वो अडानी, अंबानी को नहीं लगेगा, मोदी को नहीं लगेगा. अब उत्तर प्रदेश और देश के युवाओं को, किसानों को और छोटे बिजनेस वालों को लगने वाला है और ऐसे लगने वाला है जो शायद बहुत सालों में नहीं हुआ. बहुत कठिन समय आ रहा है. ऐसे समय में एक्शन लेने के बजाय नरेंद्र मोदी देश से कह रहे हैं कि फॉरेन ट्रिप पर मत जाओ और नरेंद्र मोदी दुनिया के चक्कर काट रहे हैं.

रायबरेली राहुल गांधी का संसदीय क्षेत्र है. उन्होंने सबसे पहले चुरुआ हनुमान मंदिर में मत्था टेका. बड़े मंगल के अवसर पर उन्होंने बजरंगबली के दर्शन किए और पूजा अर्चना की. इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी से गठबंधन के सवाल पर भी प्रतिक्रिया दी. जब पत्रकारों ने राहुल गांधी से समाजवादी पार्टी से गठबंधन को लेकर सवाल पूछा, तो उन्होंने कहा,

मैं अभी मुख्य मुद्दे से बिल्कुल भी भटकना नहीं चाहता हूं. इस समय देश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतें सबसे बड़ा और गंभीर विषय हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों के डिप्लोमैटिक टूर पर है. 19 मई की शाम को वे इटली पहुंचने वाले हैं. अब तक वे संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड, स्वीडन और नॉर्वे का दौरा कर चुके हैं. 

वीडियो: सीबीआई डायरेक्टर की नियुक्ति प्रक्रिया से पीछे हटे राहुल गांधी, पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी में क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()