The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Politics
  • raghav chadha slams his own part aap amid dismissal from deputy leader in rajyasabha

'घायल हूं, इसलिए घातक हूं', राघव चड्ढा ने AAP को 'धुरंधर स्टाइल' में क्या-क्या सुनाया?

राघव चड्ढा ने एक और वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में उन्होंने धुरंधर मूवी के एक डायलॉग के जरिए अपनी ही पार्टी को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने कहा कि मैं संसद में चिल्लाने, तोड़-फोड़ करने या गाली-गलौज करने नहीं गया हूं.

Advertisement
pic
4 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 08:56 PM IST)
raghav chadha slams his own part aap amid dismissal from deputy leader in rajyasabha
राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है. (PHOTO-X)
Quick AI Highlights
Click here to view more

आम आदमी पार्टी के ‘घायल’ सांसद राघव चड्ढा पार्टी के लिए ‘घातक’ होने वाले हैं? राज्यसभा में उपनेता के पद से हटाए जाने के बाद उन्होंने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. आप के बड़े नेताओं से आलोचना सुनने के बाद राघव ने शनिवार, 4 अप्रैल को वीडियो शेयर कर पलटवार किया है. इसमें वह धुरंधर फिल्म के मशहूर डायलॉग ‘घायल हूं, इसलिए घातक हूं’ बोलते हुए पार्टी को आगाह करते दिख रहे हैं. उन्होंने पार्टी के नेताओं की ओर से उन पर लगाए गए आरोपों पर भी जवाब दिया है.    

क्या कहा है राघव चड्ढा ने?

वीडियो में राघव चड्ढा ने कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप एक सुनियोजित हमले का हिस्सा हैं. सारे आरोप बेबुनियाद हैं. संसद में उनकी आवाज को दबाने के लिए ये सब किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि AAP झूठ बोल रही है. पार्टी के नेताओं ने उन पर आरोप लगाया था कि जब विपक्ष ने वॉकआउट किया तो उन्होंने ऐसा नहीं किया. इस पर उन्होंने कहा, 

संसद में CCTV फुटेज उपलब्ध है. कोई भी उसे देख सकता है. कोई मुझे एक भी ऐसा मौका दिखा दे, जब मैंने विपक्ष के साथ वॉकआउट न किया हो.

एक और आरोप जो राघव चड्ढा पर लगाया गया कि उन्होंने चीफ इलेक्शन कमिश्नर पर महाभियोग चलाने के प्रस्ताव पर साइन करने से मना कर दिया. इस पर राघव ने कहा कि किसी ने भी उनसे साइन करने के लिए नहीं कहा था. उनके मुताबिक पार्टी के 10 सांसदों में से 6-7 सांसदों ने दस्तखत नहीं किए थे. ऐसे में सिर्फ उन्हें ही क्यों निशाना बनाया जा रहा है? राघव ने यह भी कहा कि AAP का उन्हें ‘डरपोक’ कहना गलत है. उन्होंने कहा,

मैं संसद में चिल्लाने, तोड़फोड़ करने या गाली-गलौज करने नहीं गया हूं. मैं वहां लोगों के मुद्दे उठाने गया हूं. पंजाब के पानी से लेकर दिल्ली के प्रदूषण, महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं की मासिक धर्म की छुट्टी तक मैंने कई मुद्दे उठाए हैं.

आखिर में राघव चड्ढा ने हाल ही में आई मूवी धुरंधर के एक डायलॉग के जरिए AAP पर तंज कसा. राजनीतिक दुनिया में इसे चेतावनी की नाम भी दे दें, तो कोई शायद गलत नहीं होगा. राघव चड्ढा ने ‘धुरंधर’ का डायलॉग मारते हुए कहा, ‘सारे झूठ जल्द ही सामने आ जाएंगे; घायल हूं इसलिए घातक हूं.’

बता दें कि बीते दिनों आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में राघव चड्ढा को हटाकर अशोक मित्तल को उपनेता बनाया है. इसके बाद से ही राघव चड्ढा और पार्टी के बीच कलह सतह पर आ गई है. आम आदमी पार्टी के नेताओं ने राघव चड्ढा पर ‘पीएम मोदी से डरने और उनकी गोद मेें बैठने’ जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं. 

वीडियो: राजधानी: राघव चड्ढा की AAP से अलगाव की पूरी कहानी

Advertisement

Advertisement

()