AAP छोड़ BJP में जाने वाले राघव चड्ढा राष्ट्रपति से मिलेंगे, पंजाब सरकार की करेंगे शिकायत
पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 30 अप्रैल को, Trident Limited के कैंपस में छापा मारा था. राज्यसभा सांसद राजिंदर गुप्ता इस कंपनी के संस्थापक और चेयरमैन एमेरिटस हैं. इससे पहले, पंजाब सरकार ने सांसद और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की सुरक्षा भी हटा ली थी.

आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए राघव चड्ढा पंजाब सरकार की शिकायत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से करने वाले हैं. 5 मई को वह राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे. राघव का आरोप है कि आप छोड़ने वाले नेताओं के खिलाफ पंजाब सरकार सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है. वो इस मुद्दे को राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान उठाएंगे. राघव चड्ढा की प्रेसिडेंट के साथ मीटिंग 5 मई को सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर प्रस्तावित है.
पार्टी छोड़ने के ऐलान के बाद से विवादये मुलाकात ऐसे समय में होने जा रही है, जब राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है. राघव के साथ AAP के 6 और राज्यसभा सांसदों ने भी बीजेपी जॉइन किया है. इन 6 लोगों में स्वाति मालीवाल, संदीप पाठक, हरभजन सिंह, अशोक मित्तल, विक्रमजीत सिंह साहने और राजिंदर गुप्ता शामिल हैं. राष्ट्रपति के साथ मुलाकात के दौरान 3 और सांसद राघव चड्ढा के साथ रहेंगे. राघव चड्ढा का कहना है कि उन्होंने अपने साथी सांसदों के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी में विलय करने का फैसला किया है. राघव चड्ढा के इस फैसले के बाद अब राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के सिर्फ 3 सांसद रह जाएंगे.
इस बीच, पंजाब के सीएम भगवंत मान भी 5 मई को राष्ट्रपति से मिलने वाले हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीएम मान को इसके लिए दोपहर 12 बजे का समय दिया गया है. उन्होंने कहा है कि राष्ट्रपति के सामने वो पंजाब की आवाज को जोरदार ढंग से उठाएंगे. बताया जा रहा है कि भगवंत मान राष्ट्रपति के सामने AAP के 7 बागी सांसदों के दलबल का मुद्दा भी उठाएंगे, जो बीजेपी में शामिल हो गए.
पार्टी छोड़ते ही सांसदों पर एफआईआरबता दें कि राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के AAP छोड़कर BJP में शामिल होने के कुछ ही दिनों बाद पंजाब में उनके खिलाफ दो FIR दर्ज की गई. हिंदुस्तान टाइम्स रिपोर्ट के मुताबिक, इन FIRs के बारे में अभी और अधिक जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन इन्हें गैर-जमानती धाराओं के तहत दर्ज किया गया है. इस मामले पर जानकारी देते हुए हिंदुस्तान टाइम्स के सूत्रों ने बताया कि पंजाब पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है, क्योंकि FIRs गैर-जमानती धाराओं के तहत दर्ज की गई हैं.
इस बीच, पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 30 अप्रैल को, Trident Limited के कैंपस में छापा मारा था. राज्यसभा सांसद राजिंदर गुप्ता इस कंपनी के संस्थापक और चेयरमैन एमेरिटस हैं. इससे पहले, पंजाब सरकार ने सांसद और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की सुरक्षा भी हटा ली थी.
वीडियो: राघव चड्ढा ने पार्टी छोड़ी तो उनकी शादी पर क्या बोलने लगे AAP नेता सौरभ भारद्वाज?

