'राघव चड्ढा की शादी इसलिए हुई क्योंकि... ', सौरभ भारद्वाज ने गिनाए AAP के 'एहसान'
Saurabh Bharadwaj on Raghav Chadha: दिल्ली के पूर्व मंत्री और AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने एक वीडियो शेयर किया. कहा कि राघव चड्ढा की शादी भी पार्टी की देन है. ये भी आरोप लगाया कि राघव चड्ढा बीजेपी के साथ मिलकर साजिश रच रहे थे.

राघव चड्ढा ने 27 अप्रैल को आम आदमी पार्टी (AAP) को टॉक्सिक कहा. बताया कि उन्होंने किसी आम कॉर्पोरेट की तरह कंपनी स्विच की है. अब AAP ने इसका जवाब दिया है, 'एहसान' गिनवाए हैं. दिल्ली के पूर्व मंत्री और AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने एक वीडियो शेयर किया. कहा कि राघव चड्ढा की शादी भी पार्टी की देन है. ये भी आरोप लगाया कि राघव चड्ढा बीजेपी के साथ मिलकर साजिश रच रहे थे.
सौरभ भारद्वाज ने अपने वीडियो मैसेज में राघव चड्ढा पर निशाना साधा. कहा,
‘अगर हम आपको सांसद न बनाते तो आपकी शादी भी नहीं हुई होती. कोई आपको नहीं पूछता. आपने जो काम किया है उसे देखते हुए सही है कि लोग आपको ट्रोल कर रहे हैं.’
राघव चड्ढा ने अपने वीडियो में पार्टी छोड़ने को कॉर्पोरेट जॉब से कम्पेयर किया था. सौरभ भारद्वाज ने इसका जवाब देते हुए कहा कि अगर आप कोई कंपनी छोड़ते हैं तो निकलने से पहले वहां नोटिस पीरियड सर्व करते हैं. जबकि राघव ने तो धोखा देना चुना. AAP छोड़ने से पहले वे भारतीय जनता पार्टी के साथ साजिश रच रहे थे. आरोप लगाते हुए उन्होंने आगे कहा,
‘पिछले एक साल से राघव AAP से छुपकर भाजपा के साथ काम कर रहे थे. उन्होंने संसद में जो मुद्दे उठाए बीजेपी उन मुद्दों पर पहले से ही काम कर रही थी. एयरपोर्ट पर सस्ते समोसे, गिग वर्कर्स का हित, पैटरनिटी लीव जैसे मुद्दों पर बात करना एक बड़ी साजिश का हिस्सा था. केंद्र सरकार ने जानबूझकर राघव को संसद में नहीं टोका’
राघव चड्ढा ने पैटरनिटी लीव, ट्रैफिक की समस्या, हवाई अड्डों पर महंगे समोसे और 10-मिनट की डिलीवरी मॉडल के जरिए गिग वर्कर्स के शोषण जैसे मुद्दे उठाए हैं. इसी वजह से वो युवाओं के बीच पॉपुलर हो गए थे. लेकिन बीजेपी ज्वाइन करने के बाद से ही जेन-जी वर्ग उनसे खासतौर पर नाराज़ दिखा. ऑनलाइन अनफॉलो करने की मुहिम चलाई गई. इंस्टाग्राम पर #unfollowraghavchadha ट्रेंड करने लगा.
ये भी पढ़ें: 'AAP का वर्क प्लेस टॉक्सिक है इसलिए... ', घटते फॉलोवर्स देख राघव चड्ढा फिर देने आए सफाई
इंस्टाग्राम पर घटे फॉलोवर्सइसी का जवाब देते हुए राघव चड्ढा ने अपने वीडियो में कहा, ‘AAP में वर्क कल्चर टॉक्सिक हो गया था इसलिए मैंने रिजाइन कर दिया. जैसे आप किसी टॉक्सिक कंपनी से स्विच करते वैसे ही मैंने किया’. उन्होंने कहा कि उनके पास तीन ऑप्शन थे. उन्होंने वो ऑप्शन चुना जो उन्हें लगा उनके लिए बेस्ट है. अपने एक्शन को जस्टिफाई करते हुए कहा कि एक लोग, दो लोग गलत हो सकते हैं. लेकिन सात लोग गलत नहीं हो सकते. बीजेपी ज्वाइन करने के 24 घंटे के अंदर ही इंस्टाग्राम पर उनके करीब 10 लाख फॉलोवर्स घट गए थे.
वीडियो: सोशल लिस्ट: AAP से BJP में गए राघव चड्ढा को लाखों ने किया Unfollow, वीडियो में किसे कहा Toxic?

