The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Politics
  • Radhan Pandit astrologer predicted Vijay's tsunami victory

कौन हैं राधन पंडित जो बने CM विजय के OSD? एक साल पहले किया था TVK की जीत का दावा

CM Vijay's astrologer Radhan Pandit: थलपति विजय ने 10 मई को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. अब विजय ने अपने ज्‍योतिषी थिरु रिक्की राधन को भी तमिलनाडु की सरकार में बड़ा पद दिया. रिक्की राधन ने विजय की जीत की भविष्यवाणी एक साल पहले ही कर दी थी.

Advertisement
pic
12 मई 2026 (पब्लिश्ड: 06:14 PM IST)
CM Vijay's astrologer Radhan Pandit
रिक्की राधान पिछले चार दशकों से ज्योतिष के क्षेत्र में है. (फोटो-इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

‘विजय के पास राजनीति में सुनामी जैसी ताकत है’ ज्योतिषी रिक्की राधन पंडित ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री जोसेफ विजय को लेकर ये बात कही थी. उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि वे राज्य के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे. 4 मई को रिजल्ट आया और विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) को सबसे ज्यादा सीटें मिली हैं.

किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला, लेकिन कांग्रेस और दूसरे छोटे दलों के साथ मिलकर 10 मई को विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. साथ ही उनकी कैबिनेट के 9 मंत्रियों ने भी शपथ ली. अब इन सबके बीच ज्योतिषी थिरु रिक्की राधन का नाम चर्चा में है.

12 मई को एक सरकारी आदेश में बताया गया कि विजय ने अपने ज्‍योतिषी रिक्की राधन पंडित वेट्रीवल को भी तमिलनाडु की सरकार में बड़ा पद दिया. उन्हें मुख्यमंत्री के लिए स्पेशल ड्यूटी ऑफिसर (OSD )' नियुक्त किया गया है. आदेश में ये भी जोड़ा गया कि डिटेल में नियम और शर्तें अलग से जारी की जाएगी. OSD की जिम्मेदारी आमतौर पर कॉर्डिनेशन, जनसंपर्क और सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े कामों को संभालने की होती है.

कौन हैं रिक्की राधन पंडित?

यहीं से रिक्की राधन पंडित को लेकर चर्चा शुरू हो गई. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, राधन पंडित विजय की कुंडली को देख कहा था कि राजनीति में उनके पास "सुनामी जैसी ताकत" है. उनकी पार्टी के नाम तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) की तरफ भी इशारा करते हुए ये तर्क दिया कि ये नाम विजय के जन्म विवरण से जुड़े अंक ज्योतिष और ज्योतिषीय सिद्धांतों के साथ पूरी तरह से मेल खाता है.  

बताया गया कि जब विजय चुनाव जीते, तो रिक्की राधन पंडित ही उनके आवास पर सबसे पहले बधाई देने गए थे. रिपोर्ट के मुताबिक, राधन पंडित पिछले चार दशकों से ज्योतिष के क्षेत्र में है. 'पंडित वेट्रिवेल' के नाम से मशहूर हैं. उन्होंने 2008 में दिल्ली जाने के बाद अपना नाम बदलकर 'राधन पंडित' रख लिया. उनके क्लाइंट्स में BJP, कांग्रेस, DMK और AIADMK जैसी पार्टियों के नेता भी शामिल हैं.  

MK स्टालिन के जीत की भविष्यवाणी 

पंडित राधन सिर्फ विजय को लेकर ही नहीं, बल्कि कई बड़े राजनेताओं को लेकर भी भविष्यवाणी कर चुके हैं. 2016 में उन्होंने  पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के निधन और 2021 में एमके स्टालिन की जीत के बारे में बताया था. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, जयललिता भी अक्सर वेट्रीवेल से सलाह लेने के बाद ही बड़े फैसले लेती थीं.

वीडियो: शुभेंदु अधिकारी के पिए की हत्या का आरोपी राज सिंह CM Yogi के मंत्री का करीबी निकला?

Advertisement

Advertisement

()