The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Politics
  • Rabri Devi Challenges CM Samrat Choudhary 10 Circular Road Bungalow Controversy Bihar

‘पूरी फोर्स बुला लो, बंगला खाली नहीं करूंगी…’, राबड़ी देवी ने CM सम्राट चौधरी को दिया खुला चैलेंज

30 मई को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की नेता Rabri Devi अपने पोते इराज के बर्थडे के बाद पटना लौटी थीं. इस दौरान पत्रकारों ने पटना एयरपोर्ट पर राबड़ी से बंगले को खाली करने वाले नोटिस पर सवाल किया. इसके जवाब में उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी.

Advertisement
pic
30 मई 2026 (अपडेटेड: 30 मई 2026, 04:28 PM IST)
Rabri Devi, Samrat Choudhary, Bihar
राबड़ी देवी (दाएं) ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (बाएं) को दिया चैलेंज. (फोटो- इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

बिहार की राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर हलचल तेज हो गई. सूबे की विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बड़ी चुनौती दे दी है. चुनौती उनके पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड वाले बंगले को खाली कराने से जुड़ा है.

बिहार भवन निर्माण विभाग ने एक बार फिर राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को तत्काल प्रभाव से खाली करने का नोटिस जारी किया है. उनके लिए 39 हार्डिंग रोड स्थित एक सरकारी बंगला आवंटित किया गया है. हालांकि, उन्होंने अभी तक इस सरकारी बंगले को खाली नहीं किया है.

इंडिया टुडे से जुड़े शुभम लाल की रिपोर्ट के मुताबिक, 30 मई को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की नेता राबड़ी देवी अपने पोते इराज के बर्थडे के बाद पटना लौटी थीं. इस दौरान पत्रकारों ने पटना एयरपोर्ट पर राबड़ी से बंगले को खाली करने वाले नोटिस पर सवाल किया. इसके जवाब में उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी.

Bihar
बिहार सरकार का नोटिस.

राबड़ी ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को चैलेंज करते हुए कहा कि हम तो चाहते हैं कि सम्राट चौधरी पूरे बिहार की फोर्स बुलाकर हमारा 10 नंबर (10 सर्कुलर रोड वाला सरकारी बंगला) खाली करा दें. हम नहीं खाली करेंगे.

अपनी बात को खत्म करने के बाद राबड़ी देवी ने गुस्से में पत्रकारों के माइकों को भी झटक दिया. अब समझते हैं ये विवाद शुरू कहां से हुआ. दी लल्लनटॉप की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 11 नवंबर 2025 के दिन राबड़ी देवी को बंगला खाली करने का नोटिस भेजा गया था. इसके बदले उन्हें 39 हार्डिंग रोड स्थित एक सरकारी बंगले का आवंटन किया गया, लेकिन उन्होंने इस बंगले को खाली नहीं किया.

यह वही सरकारी बंगला है, जहां करीब 2 दशक तक बिहार की राजनीति से जुड़े फैसले लिए जाते थे. आसान भाषा में कहें, तो RJD सरकार में बिहार की सत्ता का केंद्र था. यहीं पर राबड़ी अपने पूरे कुटुंब के साथ रहती थीं. बिहार में NDA सरकार ने ये बंगला डेयरी, मत्स्य और पशु संसाधन विभाग के मंत्री नंदकिशोर शर्मा को आवंटित कर दिया है.

राबड़ी के बंगले को न खाली करने और मुख्यमंत्री बिहार को खुली चुनौती देने की वजह से मामला और गर्म हो गया है. बिहार की राजनीतिक गलियारों से इस पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी आ रही है. RJD प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने इसे राबड़ी देवी का अपमान बताया है.

राबड़ी के चैलेंज पर भारतीय जनता पार्टी (RJD) ने भी रिएक्शन दिया है. बीजेपी बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि राबड़ी देवी जी यह जंगल राज नहीं है. यहां कानून का पालन करना होगा. उन्होंने सवालिया अंदाज में पूछा कि आखिर लालू परिवार ने 10 सर्कुलर रोड में कौन सा खजाना छुपा कर रखा है. नीरज ने आगे कहा कि बंगला तो हर हाल में खाली करना ही होगा.

राबड़ी के बयान पर बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि जो नियम है उसका पालन करना होगा. काम कानून के मुताबिक ही होता है. सब लोगों को नियम का पालन करना चाहिए. 

विवाद पर बीजेपी के राज्यसभा सांसद भीम सिंह ने कहा कि राबड़ी देवी का बयान टकराव पैदा करने वाला है. वह खुद बिहार की मुख्यमंत्री रही हैं. उन्हें ऐसा बयान नहीं देना चाहिए. भीम सिंह ने आगे कहा कि पूरी बिहार की पुलिस की जरूरत भी नहीं है, एक दरोगा जाकर ही आवास खाली करा देगा.

राबड़ी देवी 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करेंगी या नहीं यह तो समय बताएगा. लेकिन उनके बिहार के मुख्यमंत्री को ऐसा चैलेंज विवाद को और बढ़ा सकता है.

वीडियो: नेतानगरी: डीके शिवकुमार को ज्योतिषी ने पर्ची पर क्या लिखकर दिया था? सब पता चल गया

Advertisement

Advertisement

()