PM Modi ने महुआ मोइत्रा के गढ़ में चुनाव आयोग का किया शुक्रिया अदा, झालमुरी पर भी ली चुटकी
PM Modi Rally: पीएम मोदी ने बंगाल के कृष्णानगर में एक चुनाव रैली को संबोधित किया. इसी संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व टीएमसी की चर्चित सांसद महुआ मोइत्रा करती हैं. महुआ चुनाव आयोग पर तीखे हमले करती हैं, जबकि पीएम ने EC का शुक्रिया अदा किया.

पश्चिम बंगाल में मतदान के बीच दूसरे फेज के लिए धुआंधार चुनाव प्रचार जारी है. गुरुवार (23 अप्रैल) को प्रदेश के कृष्णानगर में प्रधानमंत्री मोदी ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने अपनी रैली में टीएमसी (TMC) सरकार पर तीखा हमला बोला. पीएम ने रैली के दौरान चुनाव आयोग का भी शुक्रिया अदा किया. दिलचस्प बात यह है कि इसी लोकसभा क्षेत्र से टीएमसी की चर्चित सांसद महुआ मोइत्रा आती हैं. महुआ लगातार दूसरी बार यहां से जीतकर संसद पहुंची हैं.
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का चुनाव आयोग से सीधा टकराव देखने को मिला था. एसआईआर के मुद्दे पर ममता ने खुलकर EC के खिलाफ मोर्चा ही खोल दिया था. उनकी पार्टी की चर्चित सांसद महुआ मोइत्रा समेत तमाम बड़े नेता आयोग पर हमलावर रहते हैं. इस बीच पीएम मोदी ने महुआ के गढ़ से चुनावी रैली में आयोग को थैंक्यू बोला है. प्रधानमंत्री ने कहा कि 50 साल में सबसे ज्यादा शांतिपूर्ण चुनाव इस बार हो रहे हैं. इसके लिए मैं विशेष तौर पर चुनाव आयोग को धन्यवाद कहना चाहता हूं.
TMC पर प्रधानमंत्री मोदी ने बोला तीखा हमला
प्रधानमंत्री ने TMC पर आरोप लगाते हुए कहा कि ममता बनर्जी लगातार 3 बार राज्य की सीएम रही हैं, लेकिन बंगाल आज विकास की रफ्तार में पीछे छूट गया है. पीएम ने कहा,
‘पार्टी 15 साल से सत्ता में है, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया. किसी भी केंद्र की योजना को पश्चिम बंगाल में लागू होने दिया. राज्य के लोगों को विकास से जान-बूझकर दूर रखा जा रहा है.’
महिला आरक्षण का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने टीएमसी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. पीएम ने कहा कि तृणमूल के लोग नहीं चाहते हैं कि बंगाल की महिलाएं राजनीति में आएं. बंगाल के चुनाव में हिंदू शरणार्थियों का मुद्दा भी हावी रहा है. इस पर पीएम ने कहा कि राज्य में अब बीजेपी की सरकार बनने वाली है. प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि बंगाल में सत्ता परिवर्तन होने वाला है और अब शरणार्थियों को तृणमूल से डरने की जरूरत नहीं है. असम और केरलम का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों में भारी मतदान हो रहा है और जहां भी भारी मतदान होता हैं वहां भाजपा की सरकार बनती है.
झालमुरी पर भी PM Modi ने ली चुटकीझालमुरी पर चुटकी लेते हुए प्रधानमंत्री बोले कि झालमुरी खाई तो मैंने है, झटका TMC को लगा. बता दें कि पीएम ने चुनाव प्रचार के दौरान झालमुरी खाई थी और इसके बाद से इसे लेकर सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई है. बंगाल चुनाव में अचानक ही झालमुरी की एंट्री हो गई. प्रधानमंत्री ने बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने पर 10 वादे पूरे करने का भरोसा दिया.
भाजपा की 10 चुनावी गारंटी- बंगाल के हर ब्लॉक में महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला थाने बनाए जाएंगे.
- बंगाल पुलिस में महिलाओं की भर्ती के लिए विशेष प्रावधान, पुलिस बल में औरतों की भागीदारी बढ़ाई जाएगी.
- मातृ शक्ति कार्ड के तहत एक साल में महिलाओं को मिलेंगे 36 हजार रुपए.
- लड़कियों को ग्रेजुएशन करने पर मिलेंगे 50 हजार रुपए.
- गर्भवती महिलाओं को मिलेंगे 21000 रुपए.
- नवजात शिशुओं के लिए मिलेंगे 36000 रुपए.
- सुकन्या समृद्धि योजना से लड़कियों का जीवन सुरक्षित किया जाएगा, ज्यादा ब्याज मिलेगा.
- महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिलेगा 20 लाख तक का लोन, लखपति दीदी योजना लागू की जाएगी.
- महिलाओं को आयुष्मान योजना से मिलेगा 5 लाख तक का मुफ्त इलाज.
- PM आवास योजना का लाभ मिलेगा महिलाओं को, मिलेंगे डेढ़ लाख रुपए.
वीडियो: 'कोई CM ऐसा करेगा ये सोचा नहीं था', I-PAC Case पर सुनवाई के दौरान SC ने क्या कहा?

