The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Politics
  • parvesh verma accused arvind kejrwal of building another sheesh mahal said he is rehman dacoit of delhi

प्रवेश वर्मा ने दिखाई केजरीवाल के 'शीशमहल' की फोटो, संजय सिंह बोले- ' सब फर्जी, केस के लिए तैयार रहो'

संजय सिंह ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उपराज्यपाल वीके सक्सेना और प्रवेश वर्मा को भी चुनौती दी कि वे अपने घरों को जनता के लिए खोल दें. उन्होंने कहा कि इसके बाद केजरीवाल भी ऐसा ही करेंगे. सिंह ने कहा कि तब जनता देखेगी कि किसका घर सचमुच आलीशान है.

Advertisement
pic
25 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 06:05 PM IST)
pravesh verma accused arvind kejrwal of building another sheesh mahal said he is rehman dacoit of delhi
प्रवेश वर्मा ने तस्वीरें शेयर कर दावा किया है कि ये अरविंद केजरीवाल का घर है (PHOTO-India Today)
Quick AI Highlights
Click here to view more

दिल्ली की राजनीति में धुरंधर मूवी के कैरेक्टर रहमान डकैत (Rehman Dacoit) की एंट्री हो गई है. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री प्रवेश वर्मा (Parvesh Verma) ने आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने केजरीवाल को 'दिल्ली का रहमान डकैत' कहा और आरोप लगाया कि उन्होंने एक दूसरा ‘शीश महल’ भी बना लिया है. प्रवेश वर्मा ने कुछ तस्वीरें भी दिखाईं. उन्होंने दावा किया कि ये तस्वीरें केजरीवाल के नए घर की हैं. 

वहीं AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने इन तस्वीरों को पूरी तरह से फर्जी बताया. उन्होंने कहा कि प्रवेश वर्मा के अलावा जो भी टीवी चैनल इन्हें दिखा रहे हैं, उन्हें मानहानि के मुकदमों का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए.

Parvesh Verma ने दिखाया ‘Sheesh Mahal’

बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस में अरविंद केजरीवाल पर कई आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि बीजेपी सबको केजरीवाल का 'शीश महल 2' दिखाएगी. प्रवेश वर्मा के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल शानोशौकत वाली लग्जरी लाइफ जी रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल सिंपल लाइफ जीने का दावा करते हैं लेकिन ऐसा नहीं है. उन्होंने कहा,

हम आपको दिल्ली का शीशमहल-2 दिखाने जा रहे हैं. दिल्ली के वोटर्स ने रहमान डकैत को हरा दिया तो वो पंजाब चले गए. इससे वहां के सीएम भगवंत मान परेशान हैं.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास के आसपास के कई सरकारी आवासों पर AAP नेताओं ने कब्जा कर रखा था. इनमें केजरीवाल, दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन, राज्यसभा सांसद संजय सिंह और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शामिल हैं.

95 लोधी एस्टेट बंगले का जिक्र

प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल के हाल ही में 95 लोधी एस्टेट में सरकारी बंगले में शिफ्ट होने का जिक्र किया. उन्होंने कहा, 

कल वो 95 लोधी एस्टेट में शिफ्ट हुए हैं जो बोलते थे कि आम आदमी की तरह रहूंगा. जब मैं पहले वाले ‘शीश महल’ में गया था तो मुझे हैरानी हुई कि कोई इतने शानदार घर में कैसे सो सकता है. कैसे नींद आती होगी?

वर्मा ने कुछ तस्वीरें दिखाते हुए दावा किया कि ये केजरीवाल के नए घर की हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केजरीवाल ने पहले कहा था कि वह सरकारी घर नहीं लेंगे लेकिन बाद में उन्होंने एक बंगला ले लिया और उसे अपग्रेड करके उसे 'शीश महल' में बदल दिया.

AAP का पलटवार, मानहानि के लिए तैयार रहें

प्रवेश वर्मा के दिखाए विजुअल्स पर प्रतिक्रिया देते हुए AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह सामने आए. संजय सिंह ने इन दावों को खारिज कर दिया और उन्हें पूरी तरह से फर्जी बताया. एक्स पर एक पोस्ट में सिंह ने कहा कि प्रवेश वर्मा और इन तस्वीरों को दिखाने वाले टीवी चैनलों को मानहानि के मुकदमों का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए.

SANJAY SINGH AAP
AAP सांसद संजय सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर मानहानि की बात कही है

संजय सिंह ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उपराज्यपाल वीके सक्सेना और प्रवेश वर्मा को भी चुनौती दी कि वे अपने घरों को जनता के लिए खोल दें. उन्होंने कहा कि इसके बाद केजरीवाल भी ऐसा ही करेंगे. सिंह ने कहा कि तब जनता देखेगी कि किसका घर सचमुच आलीशान है. वहीं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने भी इन दावों को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि प्रवेश वर्मा ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, वो सभी तस्वीरें नकली हैं.

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: राघव चड्ढा के AAP छोड़ने की इनसाइड स्टोरी

Advertisement

Advertisement

()