The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Politics
  • kerala cabinet announcement vd satheesan new chief minister oath ceremony ministers name revealed

वीडी सतीशन बने केरल के मुख्यमंत्री, 20 मंत्रियों संग ली शपथ, राहुल और प्रियंका गांधी भी रहे मौजूद

Kerala Cabinet Oath Ceremony: कांग्रेस नेता वी.डी. सतीशन ने तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में केरल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है और वह राज्य की यूडीएफ सरकार की कमान संभालेंगे. उन्हें राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने शपथ दिलाई.

Advertisement
pic
18 मई 2026 (अपडेटेड: 18 मई 2026, 12:49 PM IST)
kerala cabinet
केरल में वीडी सतीशन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. (फोटो-इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीडी सतीशन (V.D. Satheesan) ने आज यानी 18 मई को केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने उन्हें कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण समारोह से एक दिन पहले सतीशन ने अपनी कैबिनेट लिस्ट राज्यपाल को सौंपी थी. जिसके मुताबिक, UDF (यूनाइटेड डेमोक्रैटिक फ्रंट) सरकार में कुल 20 मिनिस्टर होंगे, जिनमें से 11 कैबिनेट मंत्री होंगे. वीडी सतीशन के साथ-साथ उनकी कैबिनेट ने भी शपथ ली.

द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, केरल में नई सरकार का भव्य शपथ ग्रहण तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित हुआ. सुबह 10 बजे से कार्यक्रम शुरू हुआ. सतीशन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि लगभग 60 साल बाद पूरी कैबिनेट UDF से एक साथ शपथ ले रही है. सतीशन के कैबिनेट मंत्री में रमेश चेन्निथला, सनी जोसेफ, के. मुरलीधरन, ए. पी. अनिल कुमार, पी. सी. विष्णुनाध, टी. सिद्दीकी, बिंदू कृष्णा, के. ए. तुलसी, रोजी एम. जॉन, एम. लिजू और ओ.जे. जनीश शामिल हैं. ये सभी नेता कांग्रेस पार्टी से हैं.

कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा, 

‘हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमने 24 घंटे के भीतर प्रक्रिया पूरी कर ली है. केरल के इतिहास में यह सबसे तेज़ प्रक्रिया है. ऐसा इसलिए संभव हुआ क्योंकि चुनाव के बाद भी UDF की टीम UDF ही बनी रही.’

केरल में किस पार्टी के कितने मंत्री?

UDF सरकार में IUML के 5 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली. इनमें, पीके कुन्हालीकुट्टी, एन. शमसुद्दीन, के.एम. शाजी, पी.के. बशीर और वी.ई. अब्दुल गफूर शामिल हैं. UDF के अन्य गठबंधन सहयोगियों में से केरल कांग्रेस (जोसेफ) के मॉन्स जोसेफ, क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के शिबू बेबी जॉन, केरल कांग्रेस (जैकब) के अनूप जैकब और कम्युनिस्ट मार्क्सवादी पार्टी के सी.पी. जॉन भी मंत्रिमंडल में शामिल हैं.

वीडी सतीशन ने ये भी बताया कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता थिरुवनचूर राधाकृष्णन केरल विधानसभा के अध्यक्ष होंगे और कांग्रेस नेता शनिमोल उस्मान उपाध्यक्ष होंगे. हालांकि अभी तक मंत्रियों के पोर्टफोलियो का ऐलान नहीं किया गया है. वीडी सतीशन ने कहा कि पोर्टफोलियो पर आखिरी बातचीत चल रही है. राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर की मंजूरी के बाद इसपर मुहर लगाई जाएगी. 

ये भी पढ़ें: वीडी सतीशन: कांग्रेस का 'किताबी कीड़ा' जिसकी राजनीति पार्टी को जीतना सिखा सकती है

रिपोर्ट के मुताबिक, समारोह में कांग्रेस के शीर्ष नेता जैसे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे शामिल हुए. इसके अलावा कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, पिनाराई विजयन (केरल के नए विपक्षी नेता), भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक राजीव चंद्रशेखर और CPI के प्रदेश सचिव बिनॉय विश्वम इस समारोह में शामिल हुए. बता दें, अपू जॉन जोसेफ UDF के चीफ विप (Chief Whip) होंगे. 

वीडियो: नेतानगरी: NEET पेपर लीक में ‘बड़ी मछलियों’ को बचाया जा रहा? कैसे चुने गए केरलम CM?

Advertisement

Advertisement

()