The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Politics
  • karnataka cm siddaramaiah likeky to submit resignation on thursday congress high command

कर्नाटक के CM सिद्दारमैया की विदाई तय, रेजिगनेशन का दिन भी हुआ फाइनल

Karnataka Politics: पार्टी चाहती है कि सिद्दारमैया 2029 में होने वाले लोकसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाएं. सिद्दारमैया को कहा गया है कि वे मुख्यमंत्री पद से हट जाएं और राज्यसभा के रास्ते दिल्ली आ जाएं. सूत्रों के मुताबिक 28 मई को कर्नाटक के मुख्यमंत्री अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं.

Advertisement
pic
27 मई 2026 (पब्लिश्ड: 08:55 AM IST)
karnataka politics
कर्नाटक के सीएम सिद्दारमैया अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं. (फोटो-इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

कर्नाटक की राजनीति इस वक्त बड़े फेर-बदल के दौर से गुजर रही है. खबर है कि मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच का झगड़ा कांग्रेस हाईकमान ने सुलझा लिया है. दिल्ली में हुई हाईकमान बैठक के बाद सिद्दारमैया के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की अटकलें तेज हो गई हैं. सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार (28 मई) को कर्नाटक के मुख्यमंत्री अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की भी उम्मीद जताई जा रही है. 

इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से लिखा कि 28 मई की सुबह मुख्यमंत्री ने अपने घर पर सभी मंत्रियों को नाश्ते पर बुलाया है. इस मीटिंग में कांग्रेस जनरल सेक्रेटरी और कर्नाटक के इंचार्ज रणदीप सुरजेवाला भी गुरूवार को बेंगलुरु पहुंचेंगे. वे कांग्रेस नेताओं के साथ मीटिंग करेंगे, ताकि सत्ता में बदलाव बिना किसी गतिरोध के हो सके. सूत्रों ने बताया है कि सिद्दारमैया को कहा गया है कि वे मुख्यमंत्री पद से हट जाएं और राज्यसभा के रास्ते दिल्ली आ जाएं.

कांग्रेस ऐसा क्यों कर रही है? 

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि कांग्रेस पार्टी चाहती है कि सिद्दारमैया 2029 में होने वाले लोकसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाएं. पार्टी उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख OBC चेहरे के तौर पर पेश करना चाहती है, ताकि सामाजिक न्याय वाली रणनीति को मज़बूती मिले. सिद्दारमैया के सामने पार्टी ने ये शर्त रखी है कि अगर वो सत्ता से हटने के लिए तैयार हो जाते हैं तो उनकी बाकी सभी समस्याओं का भी ध्यान रखा जाएगा. ये समस्याएं क्या हैं, अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है.

26 मई को हुई बैठक में सिद्दारमैया और डीके शिवकुमार ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल के साथ मुलाकात की. ये मीटिंग कई घंटों तक चली. पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने बताया था कि दो घंटे चली इस मीटिंग में राज्यसभा चुनाव और एमएलसी की सीटों पर ही बात हुई. हालांकि सूत्रों का कहना है कि कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन पर बातचीत ही मीटिंग का एजेंडा था. 

ये भी पढ़ें: कांग्रेस ने सिद्दारमैया को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने को कहा: रिपोर्ट

डीके शिवकुमार होंगे अगले CM?  

पार्टी पिछले दो साल से चल रहे सिद्दारमैया और डीके शिवकुमार के बीच 'कलह' का अंत चाहती है. कयास है कि सिद्दारमैया के इस्तीफे के बाद राज्य की कमान डीके शिवकुमार के हाथ में सौंपी जाएगी. कांग्रेस चाहती है कि डीके शिवकुमार के नेतृत्व में ही पार्टी 2028 के विधानसभा चुनाव में उतरे. 

बता दें, राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने की अंतिम तिथि 8 जून है. ऐसे में पार्टी के पास फैसला लेने के लिए ज्यादा वक़्त नहीं है. इन कयासों पर सिद्दारमैया और डीके शिवकुमार दोनों ने ही कोई बयान नहीं दिया है. और कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर इन कयासों को सच मानने से इनकार किया है. 

वीडियो: राजधानी: सिद्दारमैया छोड़ेंगे पद! लेकिन क्या शिवकुमार बन पाएंगे कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री?

Advertisement

Advertisement

()