The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Politics
  • chandranath rath murder accused raj singh bjp connection mlc ravi shankar singh cm suvendu adhikari

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड: आरोपी की योगी के मंत्री के साथ तस्वीरें, BJP कनेक्शन का दावा! उलझी गुत्थी

Suvendu Adhikari PA Murder: शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के आरोपी का BJP कनेक्शन सामने आया है. राज की एक फोटो वायरल है, जिसमें वो BJP MLC रवि शंकर सिंह के घर शादी के फंक्शन में हिस्सा लेते नजर आया है.

Advertisement
pic
pic
विभावरी दीक्षित
| शुभम कुमार
12 मई 2026 (अपडेटेड: 12 मई 2026, 01:57 PM IST)
chandranath rath raj singh
चंद्रनाथ रथ की हत्या के आरोपी राज सिंह का बीजेपी नेता दयाशंकर सिंह के साथ तस्वीर वायरल. (फोटो-X)
Quick AI Highlights
Click here to view more

शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ की हत्या के आरोप में राज सिंह को गिरफ्तार किया गया है. अब आरोप लग रहे हैं कि राज का BJP से कनेक्शन है. BJP के बड़े नेताओं के साथ उसके करीबी संबंधों का दावा किया जा रहा है. राज की एक फोटो भी सामने आई है, जिसमें वो BJP MLC रवि शंकर सिंह के घर शादी के फंक्शन में शिरकत करते नजर आ रहा है. योगी सरकार में मंत्री दयाशंकर सिंह के साथ भी राज की कुछ फोटो सामने आई है. एक वीडियो में राज BJP कैंडिडेट के लिए प्रचार कर रहा है. 

इससे पहले BJP वर्कर्स आरोप लगा रहे थे कि चंद्रनाथ की हत्या TMC ने करवाई थी. लेकिन, अब कहानी पलट गई. हत्या के आरोपी का बीजेपी के साथ जुड़ाव के दावे किए जा रहे हैं. वायरल तस्वीरों और दावों के बाद विपक्ष ने बीजेपी को घेरा है. कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने लिखा, 

'बंगाल चुनावों के बीच, शुभेंदु अधिकारी के पीए की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इससे अफरा-तफरी मच गई. अब मुख्य आरोपी बलिया के रहने वाले शार्प शूटर राज सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. राज के भाजपा से घनिष्ठ संबंध हैं. तस्वीरें भी मौजूद हैं. वो बलिया में भाजपा उम्मीदवार के लिए प्रचार कर रहा था. बाकी आप खुद समझ लीजिए.'

यूपी कांग्रेस के ऑफिशियल अकाउंट से लिखा गया,

‘नेताओं के साथ तस्वीर, हाथों में कत्ल की लकीर. यही है भाजपा की असली तस्वीर. शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या का आरोपी राज सिंह कोई साधारण अपराधी नहीं, बल्कि भाजपा के मंत्रियों और पूर्व सांसदों का खास रील पार्टनर है. दयाशंकर सिंह के साथ तस्वीरें और बृजभूषण शरण सिंह के साथ करीबी. क्या यही वो मिशन 2026 था, जिसकी तैयारी वो फेसबुक पर कर रहा था?’

7 मई की रात चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस मामले में पुलिस ने 10 मई को 3 लोगों को गिरफ्तार किया था. जिसमें मयंक राज, विकी मौर्य और राज सिंह शामिल हैं. मयंक और विकी बिहार के बक्सर से पकड़े गए थे. जबकि उत्तर प्रदेश, बलिया के रहने वाले राज को अयोध्या से गिरफ्तार किया गया था. 

आरोपी की मां ने क्या बताया?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज सिंह की मां ने बताया राज की गिरफ्तारी भी तभी हुई थी, जब वो BJP नेता के घर शादी के लिए लखनऊ गया था. उन्होंने कहा, 

‘मेरा बेटा राज है. वो लखनऊ MLC साहब की बेटी की शादी में जा रहा था. मैं भी उसके साथ गई थी. शादी अटेंड करने के बाद अगले दिन हम लोग अयोध्या में एक मजार पर चादर चढ़ाने गए थे. वहीं, पर हम लोग खाना-वाना खाकर वापस बलिया लौट रहे थे. तभी पुलिस ने मेरे बेटे और मुझे दोनों को हिरासत में ले लिया.’

बता दें, शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ के मर्डर की जांच अब CBI करेगी. बंगाल, बिहार और यूपी पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के बाद उसे बंगाल पुलिस की हिरासत में भेज दिया गया है. फिलहाल आरोपी राज की बीजेपी नेताओं और मंत्रियों के साथ उसकी तस्वीरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं. 

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहला एक्शन क्या होगा?

Advertisement

Advertisement

()