The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Politics
  • bjp manifesto west bengal election farmer youth ntc bktw bharosa patra

महिलाओं को 3 हजार महीना, 6 महीने में UCC होगा लागू... बंगाल में BJP के 10 सबसे बड़े वादे

BJP Manifesto: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि बंगाल की जनता के लिए पिछले 15 साल बुरे सपने के जैसे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने बीजेपी की सरकार बनने पर पहले 6 महीने में UCC लागू करने और महिलाओं को 3 हजार रुपये महीना दिए जाने सहित कई वादे किए.

Advertisement
pic
10 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 03:44 PM IST)
bjp manifesto
पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले भाजपा ने जारी किया मैनिफेस्टो. (photo-X)
Quick AI Highlights
Click here to view more

पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. भाजपा ने इस विधानसभा चुनाव को लेकर अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. गृहमंत्री अमित शाह ने कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इसे जारी किया. पार्टी ने इसे संकल्प पत्र नाम दिया है. इसमें किसानों, महिलाओं से लेकर युवाओं तक सबके लिए नकद कैश देने के वादे किए गए हैं. भाजपा के संकल्प पत्र के 10 बड़े वादों के बारे में जानते हैं.

# महिला वोटर के लिए बड़ा ऐलान किया गया है. अमित शाह ने कहा कि हर महीने के पहले हफ्ते में महिलाओं के खाते में 3 हज़ार रुपये भेजे जाएंगे. उन्होंने कहा कि पुलिस सहित राज्य की सभी नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा, महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा की भी बात कही है. उन्होंने 75 लाख 'लखपति दीदी’ बनाने की बात कही है. 

# मैनिफेस्टो में किसानों के हक़ की भी बात की गई है. उन्होंने कहा कि किसानों को चावल की खेती के लिए सही दाम दिए जाएंगे. किसानों के खाते में सालाना 9000 रुपये और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत अतिरिक्त 3000 रुपये दिए जाएंगे. 

# युवाओं के लिए भी बड़ा ऐलान किया गया है. स्नातक के छात्रों को प्रति माह 3000 रुपये दिए जाएंगे. जो छात्र सरकारी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं उन्हें सालाना 15000 रुपये दिए जाएंगे.

# जिन छात्रों की एग्जाम में अनियमितताओं की वजह से ऐज लिमिट ख़त्म हो चुकी है, उन्हें 5 साल का रिलैक्सेशन दिया जाएगा. 

# अमित शाह ने वादा किया कि जब उनकी सरकार सत्ता में आएगी, तब वो सुनिश्चित करेंगे कि पश्चिम बंगाल में एक भी घुसपैठिया न हो. 

# उन्होंने कहा कि बकाया डियरनेस अलाउएंस (DA) सभी सरकारी कर्मचारियों को दिया जाएगा. सत्ता में आते ही नई सरकार सातवां ग्रेड पे कमीशन 45 दिन के अंदर लागू कर देगी. 

# आयुष्मान भारत समेत केंद्र की सभी योजनाएं राज्य में लागू की जाएंगी. 

# उन्होंने 6 महीने के भीतर समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने का वादा भी किया है.

# गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि वो दार्जिलिंग चाय को विश्व प्रसिद्ध बनाने का प्रयास करेंगे. इसके अलावा उन्होंने कहा कि नदियों की पेट्रोलिंग के लिए नए और एडवांस इक्विपमेंट दिए जाएंगे. हल्दिया पोर्ट को भी बढ़ाने का वादा किया है. उनका कहना है कि वो हल्दिया को डेवलप कर ब्लू इकॉनमी बनाएंगे.

# पश्चिम बंगाल में एक ‘वंदे मातरम’ म्यूज़ियम भी बनाया जाएगा.

उधर, बीजेपी का घोषणा पत्र जारी होने के बाद बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने नॉर्थ 24 परगना के टेंटुलिया में चुनावी रैली की. इस दौरान उन्होंने बीजेपी के वादों पर कहा, ‘सांप पर भी भरोसा किया जा सकता है, लेकिन बीजेपी पर नहीं. बीजेपी असम चुनाव के लिए बाहर से लोगों को लेकर आई, उसे राज्य के लोगों के वोटों से जीत का भरोसा नहीं था.’

वीडियो: राजधानी: पश्चिम बंगाल चुनाव में किस 'डील' का पता चल गया?

Advertisement

Advertisement

()