निशांत कुमार समेत 32 मंत्रियों ने ली शपथ, सम्राट कैबिनेट में किस जाति से कितने मंत्री, देखें लिस्ट
Bihar Cabinet Expansion: नए कैबिनेट में बीजेपी के 15 नेताओं और जेडीयू के 13 नेताओं को जगह दी गई है. इसके अलावा लोक जनशक्ति पार्टी (LJP-R) के दो और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के कोटे से एक-एक मंत्री शामिल हैं. मंत्रिमंडल में जातीय समीकरण का पूरा ध्यान रखा गया है.

बिहार की एनडीए सरकार ने 7 मई को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता वाले इस मंत्रिमंडल में 32 नए मंत्रियों को जगह दी गई है. इनमें पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का नाम भी शामिल है. कैबिनेट में बीजेपी के 15 नेताओं और जेडीयू के 13 नेताओं को जगह दी गई है. इसके अलावा लोक जनशक्ति पार्टी (LJP-R) के दो और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के कोटे से एक-एक मंत्री शामिल हैं.
आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में शपथ ग्रहण के मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद रहे. शपथ ग्रहण समारोह 7 मई को दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ.
नए मंत्रिमंडल में जातीय समीकरण का पूरा ध्यान रखा गया है. अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के 10, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के 6, दलित समुदाय के 7, सवर्ण समाज के 8 और मुस्लिम समुदाय के एक मंत्री ने शपथ ली है. इसके अलावा 5 महिलाएं भी मंत्री बनी हैं. इनमें सबसे ज्यादा जदयू से 3 मंत्री हैं.
बीजेपी कोटे से बने मंत्री1. राम कृपाल यादव - OBC
2. केदार गुप्ता - कानू/EBC
3. नीतीश मिश्रा - ब्राह्मण
4. मिथलेश तिवारी - ब्राह्मण
5. रमा निषाद - मल्लाह/EBC
6. विजय कुमार सिन्हा - भूमिहार
7. दिलीप जायसवाल - EBC
8. प्रमोद चंद्रवंशी - EBC
9. लखेन्द्र पासवान - दलित
10. संजय टाइगर- राजपूत
11. इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र- भूमिहार
12. नंद किशोर राम- दलित
13. रामचंद्र प्रसाद - वैश्य/OBC
14. अरुण शंकर प्रसाद - सूढ़ी/EBC
15. श्रेयसी सिंह - राजपूत
जेडीयू कोटे से बने मंत्री1. निशांत कुमार- कुर्मी/OBC
2. श्वेता गुप्ता- वैश्य/EBC
3. श्रवण कुमार - कुर्मी/OBC
4. अशोक चौधरी- दलित
5. लेसी सिंह - राजपूत
6. मदन सहनी - मल्लाह/ EBC
7. सुनील कुमार- दलित
8. जमा खान- अल्पसंख्यक
9. भगवान सिंह कुशवाहा- कोइरी/OBC
10. शीला मंडल- धानुक/EBC
11. दामोदर राउत - धानुक/EBC
12. बुलो मंडल- गंगोता/EBC
13. रत्नेश सदा- दलित
चिराग-मांझी और कुशवाहा किसे बना रहे मंत्री?
चिराग पासवान की पार्टी से दोनों ही पुराने चेहरों को फिर से मंत्री बनाया जा रहा है. एक सवर्ण और एक दलित जाति से हैं.
1. संजय पासवान (पासवान, दलित)
2. संजय सिंह (राजपूत, सवर्ण)
जीतनराम मांझी की पार्टी से उनके बेटे संतोष मांझी मंत्री बन रहे हैं, जो मुसहर (दलित) जाति से आते हैं. वहीं, RLM अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (कोइरी/पिछड़ा) के बेटे दीपक प्रकाश ने फिर से मंत्री पद की शपथ ली है. पिछली सरकार में भी वो मंत्री बने थे, तब उनकी पार्टी में इसे लेकर बगावत हुई थी.
वीडियो: सम्राट चौधरी बने बिहार के सीएम, जेल से सीएम बनने तक की पूरी कहानी

