The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Politics
  • assam police at pawan khera residence delhi cm himanta biswa sarma riniki bhuyan sharma

'पवन खेड़ा को पेड़ा बना दूंगा', CM हिमंता की पत्नी पर लगाए आरोप, अब पीछे पड़ी असम पुलिस

कांग्रेस नेता Pawan Khera और Gaurav Gogoi ने आरोप लगाया था कि असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma की पत्नी Riniki Bhuyan Sarma के पास संयुक्त अरब अमीरात (UAE), मिस्र और एंटीगुआ-बारबुडा के पासपोर्ट हैं. अब असम पुलिस ने दिल्ली में पवन खेड़ा के घर के बाहर डेरा डाल दिया है.

Advertisement
pic
7 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 03:19 PM IST)
Pawan Khera, Riniki Bhuyan Sharma, Himanta Biswa Sarma, assam elections, assam, assam police, delhi police, passport, Pawan Khera Assam Police
पवन खेड़ा (बाएं) ने असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुयान पर गंभीर आरोप लगाए. (PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

असम पुलिस कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर पहुंची, लेकिन वे वहां नहीं मिले. इसके बाद असम पुलिस ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर उनके घर के बाहर डेरा डाल दिया है. पवन खेड़ा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुयान सरमा पर कई पासपोर्ट रखने समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे. सोमवार, 6 अप्रैल को रिंकी भुयान ने पवन खेड़ा के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी. मंगलवार, 7 अप्रैल को असम पुलिस पूछताछ के लिए कांग्रेस नेता के दिल्ली स्थित घर पहुंच गई.

इंडिया टुडे से जुड़े अंशुल सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, चार सदस्यीय असम पुलिस की टीम ने पहले ही दिल्ली पुलिस को पवन खेड़ा के घर जाने की जानकारी दे दी थी. दिल्ली पुलिस भी असम पुलिस की मदद के लिए खेड़ा के निजामुद्दीन वाले घर गई है. वहीं, डेरा जमाकर पवन खेड़ा के आने का इंतजार किया जा रहा है.

सूत्रों के मुताबिक, तलाशी के दौरान कुछ 'गलत जानकारी देने वाला सामान' बरामद हुआ है. इस बीच, पवन खेड़ा के गायब होने पर असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस नेता "हैदराबाद भाग गए हैं… पवन खेड़ा को मैं पवन पेड़ा बना दूंगा."

यह विवाद तब शुरू हुआ जब कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने आरोप लगाया कि रिंकी भुयान सरमा के पास संयुक्त अरब अमीरात (UAE), मिस्र और एंटीगुआ-बारबुडा के पासपोर्ट हैं. यह भी आरोप लगाया कि दुबई में उनकी प्रॉपर्टी है और वे अमेरिका के व्योमिंग में एक कंपनी चलाती हैं.

रविवार, 5 अप्रैल को पवन खेड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल किया था कि रिंकी भुयान को 3 पासपोर्ट रखने की क्या जरूरत है? उन्होंने कहा था,

"अमित शाह अपने दत्तक पुत्र की पत्नी के पासपोर्ट के बारे में बताएं, जांच बैठाएं."

रिंकी भुयान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दी लल्लनटॉप के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि जब भारत में डुअल पासपोर्ट की अनुमति नहीं है, तो "मेरे पास तीन-तीन पासपोर्ट कैसे हो सकते हैं?"

दूसरी तरफ, कांग्रेस के कर्नाटक सरकार में मंत्री कार्ति पी चिदंबरम और पार्टी के कम्युनिकेशन इंचार्ज जयराम रमेश ने असम पुलिस की कार्रवाई की निंदा की है.

karti chidambram
कार्ति पी चिदंबरम का पोस्ट. (X @KartiPC)

कार्ति चिदंबरम ने असम पुलिस को एक “प्राइवेट मिलिशया” बताया, तो जयराम रमेश ने कहा कि इससे साबित होता है कि सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की हार पक्की है.

वीडियो: कुंकि चौधरी ने मुख्यमंत्री हिमंता सरमा और गोमांस खाने वाले वीडियो पर क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()