The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Politics
  • Ashok Gehlot said Both of Sachin Pilot legs are in Congress

'सचिन पायलट के दोनों पैर कांग्रेस में', अशोक गहलोत को ये कहने की जरूरत क्यों पड़ गई?

सचिन पायलट पर हमला करते हुए राधामोहन दास अग्रवाल ने आगे कहा कि उनकी एक टांग कांग्रेस में रहती है और दूसरी टांग पता नहीं कहां रहती है.

Advertisement
pic
27 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 10:12 PM IST)
Ashok Gehlot Sachin Pilot Congress
अशोक गहलोत ने कहा कि सचिन पायलट के दोनों पैर कांग्रेस में है. (फोटो- India Today)
Quick AI Highlights
Click here to view more

आम आदमी पार्टी (AAP) के राघव चड्ढा के बीजेपी में चले जाने के बाद अशोक गहलोत ने साफ किया है कि सचिन पायलट कहीं नहीं जा रहे. उनके ‘दोनों पैर कांग्रेस में’ हैं. गहलोत बीजेपी नेता राधामोहन दास अग्रवाल के उस बयान पर जवाब दे रहे थे, जिसमें कहा गया था कि सचिन पायलट का एक पैर कांग्रेस में और दूसरा पता नहीं कहां रहता है. 

राजस्थान कांग्रेस की सियासत में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच प्रतिद्वंद्विता जगजाहिर है. साल 2020 में सचिन पायलट ने बगावत की कोशिश की थी. तब राजस्थान में अशोक गहलोत की सरकार थी. कहा जाता है कि 19 कांग्रेस विधायकों के साथ पायलट मानेसर के किसी रिसॉर्ट में रुके थे. 

सोमवार, 27 अप्रैल को अशोक गहलोत ने कहा कि ‘सचिन पायलट ने अब समझ लिया है कि ऐसी गलती करने के क्या नतीजे होते हैं. अब वो सतर्क हो गए हैं और मुझे उम्मीद है कि अब वो कभी कांग्रेस पार्टी नहीं छोड़ेंगे. पूरी पार्टी उनके साथ एकजुट है.’ गहलोत ने आगे कहा, 

सचिन पायलट के दोनों पैर कांग्रेस में हैं और आगे भी यहीं रहेंगे. जो लोग भटक गए थे और हमारे लोगों को मानसेर ले गए थे, वो अब वापस आएंगे.

राधामोहन दास को गहलोत का जवाब 

गहलोत का ये बयान बीजेपी नेता राधामोहन दास अग्रवाल के एक बयान की प्रतिक्रिया है. सोमवार, 27 अप्रैल को अग्रवाल ने सचिन पायलट के विधानसभा क्षेत्र टोंक में उन्हें लेकर कई बातें कही थीं. इस कार्यक्रम में बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी मौजूद थे. नबीन का बीजेपी अध्यक्ष के रूप में ये पहला राजस्थान दौरा था. जयपुर से टोंक पहुंने के बाद उन्होंने यहां पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया. 

इसी मौके पर राधामोहन दास अग्रवाल जब बोलने के लिए खड़े हुए तो स्थानीय विधायक सचिन पायलट पर आलोचना के खूब बाण छोड़े. उन्होंने पायलट को ‘बाहरी’ बताते हुए कहा कि ‘वह टोंक छोड़िए, राजस्थान के भी निवासी नहीं हैं. वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं.’ 

जाहिर है सचिन पायलट का जन्म यूपी के सहारनपुर में हुआ, लेकिन उनका पैतृक गांव नोएडा के वेदपुरा में है. हालांकि, सचिन और उनके पिता राजेश पायलट की सियासत राजस्थान में ही जमी और आगे बढ़ी. 

सचिन पायलट पर हमला करते हुए राधामोहन दास अग्रवाल ने आगे कहा कि उनकी एक टांग कांग्रेस में रहती है और दूसरी टांग पता नहीं कहां रहती है. अशोक गहलोत ने उनके इसी बयान का जवाब दिया है. 

वीडियो: पाकिस्तान जा रहे अमेरिकी डेलीगेशन को रोका, ईरान ने क्या इल्जाम लगाया?

Advertisement

Advertisement

()