The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Politics
  • Ajendra Singh Lodhi Samajwadi Party Mahoba MP remarks against PM Modi fir

PM मोदी को गाली देने वाले सपा सांसद अजेंद्र लोधी पर योगी भड़के, पुलिस ने ले लिया एक्शन

Mahoba MP Ajendra Singh on PM Modi: अजेंद्र सिंह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप है. समाजवादी पार्टी के एक विरोध प्रदर्शन के दौरान सपा सांसद ने प्रधानमंत्री को गाली दे दी. जिसके बाद सियासी बवाल शुरू हो गया. अब FIR हुई है.

Advertisement
pic
pic
आसिफ़ असरार
| शुभम कुमार
12 मई 2026 (अपडेटेड: 12 मई 2026, 02:22 PM IST)
yogi adityanath ajendra singh on pm modi
सपा सांसद अजेंद्र सिंह ने पीएम मोदी को 'देश विरोधी' बताया. (फोटो-इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

उत्तर प्रदेश की हमीरपुर-महोबा लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी का एक बयान वायरल है. अजेंद्र सिंह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप है. 11 मई को महोबा में समाजवादी पार्टी द्वारा विरोध प्रदर्शन के दौरान सपा सांसद ने प्रधानमंत्री को लेकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल क‍िया.

महोबा कलेक्ट्रेट में समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ता बिजली कटौती, स्मार्ट मीटर, महंगाई, फसल बीमा और बेरोज़गारी जैसे मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. आजतक से जुड़े नाहिद अंसारी की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदर्शन की अगुवाई सांसद अजेंद्र सिंह लोधी और जिलाध्यक्ष शोभा लाल यादव कर रहे थे. राज्यपाल को मांग पत्र सौंपने के बाद सांसद मीडिया से बातचीत कर रहे थे. बातचीत के दौरान उनकी भाषा मर्यादा से बाहर चली गई और वे प्रधानमंत्री के लिए अपशब्द बोल गए. उन्होंने जो शब्द इस्तेमाल किए, वो लिखे नहीं जा सकते.

सांसद ने तंज़ करते हुए कहा,

‘मोदी जी जो कुछ बोलते हैं बहुत अच्छा बोलते हैं. पेट्रोल डीजल की खपत कम करें और वो विदेश यात्रा में खूब पैसे खर्च करें. ये कहां का न्याय है? हमारी मांगे नहीं मानी जाएंगी तो सरकार को अंजाम भुगतना पड़ेगा. समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन ईवीएम का विरोध जारी रखेगा और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करेगा.’

बयान के दौरान सांसद ने पश्चिम बंगाल चुनाव का भी जिक्र किया. उन्होंने दावा किया कि वहां मतदाता सूची में गड़बड़ी हुई, फर्जी फिंगर प्रिंट्स के जरिए वोट हटाए गए और ईवीएम बदले जाने जैसी घटनाएं हुईं. 

भाजपा का क्या रिएक्शन?

सांसद के बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के तरफ से भी प्रतिक्रिया आई है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा,

‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति एक सांसद द्वारा की गई असंसदीय टिप्पणी न केवल अशोभनीय और अक्षम्य है, बल्कि भारतीय लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर भी गंभीर आघात है.’

गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने भी इस बयान की आलोचना की. उन्होंने कहा कि ये समाजवादी पार्टी की मानसिकता को दर्शाता है और सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए.

रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी के जिला मीडिया प्रभारी सत्येंद्र गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने एक FIR दर्ज की है. सांसद पर BNS की धारा 132, 189(2), 352 और 196(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है. ये कार्रवाई भाजपा के सपा सांसद के खिलाफ किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद हुई.

वीडियो: 'देश के लिए मरना ही देशभक्ति नहीं' पीएम मोदी ने बढ़ते तेल और गैस के दामों पर क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()