नागरिकता संशोधन कानून. CAA. इसे लेकर देशभर में विरोध-प्रदर्शन जारी है. दिल्ली केशाहीन बाग़ में औरतों ने मोर्चा संभाला हुआ है. महीने भर से लोग यहां शांतिपूर्णप्रदर्शन कर रहे हैं. यहां नई-नई चीज़ें देखने को भी मिल रही हैं. जो ज़्यादातरप्रदर्शनों के दौरान नहीं देखने को नहीं मिलतीं. जैसे लोग कविताएं पढ़ रहे हैं. गानेगाकर अपनी बात सामने रख रहे हैं. प्रदर्शनकारियों के लिए लंगर लग रहा है. इन सबकेअलावा एक चीज़ और बहुत ख़ास है. और वो है प्रोटेस्ट में बच्चों की मौजूदगी. यहां आपकोबच्चे नारे लगाते हुए दिख जाएंगे. इनके वीडियो भी सोशल मीडिया पर ख़ूब वायरल हो रहेहैं.