साउथ दिल्ली का छतरपुर इलाका. यहां JVTS गार्डन के एक फ्लैट में रह रही महिला परअपने पति की हत्या का आरोप है. महिला ने पहले चाकू मारकर अपने पति की हत्या की.इसके बाद फेसबुक पर पूरी घटना बताई और खुद भी सुसाइड की कोशिश की. घटना 3 जनवरी कीहै. ‘इंडिया टुडे’ के सीनियर जर्नलिस्ट तन्सीम हैदर की रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक कानाम चिराग शर्मा है. वो 37 साल का था और हरियाणा के यमुनानगर का रहने वाला था.वहीं, आरोपी रेणुका 36 साल की है और मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वाली है.दोनों एक बीमा कंपनी के अलग-अलग डिपार्टमेंट में काम करते थे. वहीं दोनों कीमुलाकात हुई और फिर 2013 में दोनों ने शादी कर ली. शादी के बाद दोनों छतरपुरएक्सटेंशन में किराए के मकान में रहने लगे. वीडियो देखिए.