अभिनव 29 साल के हैं. लखनऊ के रहने वाले हैं. उन्हें काफ़ी समय से चक्कर आ रहे हैं.अचानक काम करते हुए, खड़े-खड़े यहां तक कि सड़क पर चलते हुए उन्हें चक्कर आते हैं. सिरकुछ सेकंड के लिए घूम जाता है. कुछ दिन पहले वो सीढ़ीयों से गिरते हुए बचे. डॉक्टरको दिखाने पर पता चला ऐसा कुछ दवाइयों के कारण हो रहा है. उन्होंने वो दवाइयां बंदकर दीं. अब ये दिक्कत कम तो हुई है पर खत्म नहीं हुई. ख़ासकर जब वो एकदम से उठते हैंतो उनका सर घूम जाता है. वो जानना चाहते हैं कि ऐसा क्यों हो रहा है?एकाएक चक्कर आने के बहुत सारे कारण हो सकते हैं. हो सकता है किसी के साथ ऐसा एक सेज़्यादा कारण से हो रहा है. आज के एपिसोड में हमनें डॉक्टर से जानने की कोशिश की इनवजहों के बारे में. साथ ही बात करेंगे इसका इलाज क्या है.