अमेरिका में जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के बाद पूरी दुनिया में पुलिस बर्बरता के खिलाफआवाज़ उठाई जा रही है. जॉर्ज एक अश्वेत व्यक्ति थे, जिनको जाली नोट चलाने के आरोपमें पुलिस ने गिरफ्तार किया, 25 मई को. गिरफ्तारी के फौरन बाद एक अफसर ने उन्हेंज़मीन पर पटक कर गर्दन पर घुटना रख दिया था, जबकि जॉर्ज ने गिरफ्तारी का विरोध नहींकिया था. गर्दन दबने की वजह से वो सांस न ले सके और उनकी मौत हो गई. इसके बाद से हीअमेरिका से लेकर दूसरे देशों में भी इसके खिलाफ विरोध शुरू है. बॉलीवुड के भी कईस्टार ने इस मुद्दे पर इंस्टाग्राम स्टोरी से लेकर ट्वीट तक पोस्ट किए. उन्होंनेऐसी बातें लिखीं कि सभी रंग सुंदर होते हैं, सभी का सम्मान करना चाहिए. पूरी खबरदेखें वीडियो में.