बीजेपी नेता सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) के मौत मामले में गोवा पुलिस ने हत्या कामामला दर्ज कर लिया है. परिवार की शिकायत पर सोनाली फोगाट के पीए सुधीर सांगवानसमेत दो लोगों को आरोपी बनाया गया है. गोवा पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करलिया है. वहीं, पोस्टमॉर्टम जांच और विसरा सुरक्षित रखने के बाद सोनाली का शव उनकेपरिवार को सौंप दिया गया है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या सामने आया, पुलिस कोक्या सबूत मिले और PA सुधीर सांगवान को क्यों गिरफ्तार किया गया जानने के लिएवीडियो देखें.