आपको मालूम है, आपके बाल एक खिड़की का काम करते हैं. यानी आपके शरीर के अंदर क्या चलरहा है, उसकी झलक आपके बालों में दिखती है. अगर अंदर कुछ गड़बड़ है, किसी चीज़ की कमीहै या कोई बीमारी है तो उसका सीधा असर आपके बालों पर पड़ता है. आपके बाल पतले होनेलगते हैं, रूखी हो जाते हैं और झड़ने लगते हैं. ऐसा होने पर लोगों को लगता है किख़राबी उनके बालों में है. उसे ठीक करने के लिए वो महंगे शैम्पू ख़रीदते हैं. महज़एड्स देखकर कुछ ऐसे प्रोडक्ट्स पर पानी की तरह पैसे बहाते हैं, जो किसी काम के नहींहोते. सब कुछ करते हैं, पर असल दिक्कत की जड़ तक नहीं पहुंच पाते. इसलिए ये जाननाबहुत ज़रूरी है कि शरीर में किस दिक्कत से बालों पर किस तरह का असर पड़ता है. सुनिएडॉक्टर्स क्या कहते हैं.