राजस्थान के भीलवाड़ा (Bhilwara) में एक लड़की की शादी हुई. शादी के बाद उसकेकौमार्य की जांच (Virginity Test) की गई. वर्जिनिटी टेस्ट माने क्या? शादी के बादजब लड़की पहली बार सेक्स करती है तो ये देखा जाता है कि उसके प्राइवेट पार्ट से खूननिकला कि नहीं. खून निकलने पर ये मान लिया जाता है कि लड़की ने शादी से पहले सेक्सनहीं किया था. इस केस में लड़की का खून नहीं निकला, इसके बाद ससुराल वालों ने उसकेसाथ मारपीट की, उसे घर से निकाल दिया और जब पंचायत बुलाई गई, तो पंचायत ने लड़की केपरिवार पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया. देखिए वीडियो.