झारखंड के दुमका केस में जांच अधिकारी नूर मुस्तफा को हटा दिया गया है. आरोप लगे थेकि डिप्टी एसपी नूर मुस्तफा शाहरुख को बचा रहे हैं. पीड़िता के परिवार वालों के साथभाजपा नेताओं ने भी मुस्तफा को हटाने की मांग की थी. झारखंड के पूर्व सीएम रघुवरदास ने तो ये तक कहा था कि नूर और PFI मिले हुए हैं.इसके बाद दुमका के एसपी अंबर लकड़ा ने नूर मुस्तफा इस मामले की जांच से हटा दिया.उन्होंने कहा कि अब इस मामले की जांच सुप्रीटेंडेंट स्तर के दूसरे पुलिस अधिकारीकरेंगे. एसपी स्तर के अधिकारी इस केस की निगरानी करेंगे. हालांकि, नूर के खिलाफ कोईमामला दर्ज नहीं किया गया है. देखिए वीडियो.