उत्तर प्रदेश का मिर्जापुर. यहां एक माता-पिता पर आरोप है कि उन्होंने अपनी बेटी केअफेयर के परेशान होकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी. फिर शव खेत में फेंक दिया.पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें जेल भेज दिया गया है. वहीं लड़कीके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस ने बताया कि मिर्जापुर के जमालपुरथाना इलाके में 17 वर्षीय नाबालिग का शव 5 जनवरी को राधेश्याम शर्मा के खेत मेंमिला था. इसकी सूचना गांव के चौकीदार शिवमंगल ने गांववालों को दी. गांववालों ने फिरपुलिस को सूचित किया. मौके पर पुलिस पहुंची. शव की शिनाख्त की. शरीर पर चोट केनिशान थे. इससे हत्या की बात सामने आई. फिर केस दर्ज किया गया. देखिए वीडियो.