दीपिका पादुकोण. ट्विटर के ट्रेंड्स में दो दिन से उनकी फिल्म ‘छपाक’ टॉप पर बनीहुई है. वजह है दीपिका का JNU जाना. 5 जनवरी को कैम्पस में हुई हिंसा के विरोध मेंJNU के स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट कर रहे हैं. इन्हीं स्टूडेंट्स को अपना समर्थन देने केलिए दीपिका 7 जनवरी की शाम यूनिवर्सिटी पहुंची थीं. दीपिका को लेकर सोशल मीडिया दोधड़े में बंटा हुआ है. एक धड़ा दीपिका के साथ खड़ा है. उनकी तारीफ कर रहा है किआखिरकार उन्होंने इस मुद्दे पर स्टैंड लिया. लेकिन एक दूसरा धड़ा दीपिका के खिलाफखड़ा हो गया है. उन्हें टुकड़े-टुकड़े गैंग का, नक्सलवादियों का, देश विरोधियों कासमर्थक बता रहा है. लोग उनकी फिल्म ‘छपाक’ को बायकॉट करने की अपील कर रहे हैं.फिल्म में आरोपी का नाम बदले जाने को लेकर सवाल कर रहे हैं.