17 जनवरी 2020. इस दिन शाम के वक्त 20 साल की एक लड़की को नोएडा के कैलाश अस्पतालमें भर्ती कराया गया. बाद में उसे दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल ले जाया गया.उसे बचाने की कोशिश हुई, लेकिन लड़की ने 19 जनवरी की सुबह करीब 6 बजे तम तोड़ दिया.पुलिस के मुताबिक, लड़की एक्सीडेंट का शिकार हुई थी. वहीं लड़की के घरवाले कुछ औरबात कह रहे हैं. उनके मुताबिक, लड़की का एक्सीडेंट नहीं हुआ, बल्कि उसका रेप करकेउसे बुरी तरह पीटा गया था. घरवालों ने लड़की के दोस्तों के ऊपर रेप के आरोप लगाएहैं.