गुजरात का अरावली ज़िला. यहां मोडासा नाम का एक कस्बा है. यहां एक गांव में 5 जनवरीके दिन 19 साल की एक लड़की का शव पेड़ से लटका मिला, जिसके बाद से ही पूरे मोडासामें हंगामा मचा हुआ है. लड़की के परिवार वालों ने चार लड़कों के ऊपर अपहरण, गैंगरेपऔर हत्या के आरोप लगाए हैं. पुलिस ने चारों के खिलाफ केस तो दर्ज कर लिया है, लेकिनअभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है. लोग लगातार पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहेहैं.