कोई इम्पोर्टेन्ट मीटिंग हो या पार्टी में जाना हो, एक प्रेज़ेंटेबल हेयरस्टाइल आपकीपर्सनालिटी को एन्हेन्स कर देता है. वर्चुअल मीटिंग्स के इस दौर में भी अगर आपबालों को हल्का सा ब्लो ड्राई भी कर लें तो आपका चेहरा फ्रेश लगने लगता है. मैंनेतो ये कई बार नोटिस किया है कि चाहे आप कितना भी अच्छे से तैयार हो जाइये, लेकिनअगर बाल अनमैनेज्ड हैं तो कुछ ना कुछ मिसिंग सा लगता है.हेयरस्टाइल बनाना काफी लंबा प्रोसेस होता है और उस समय हर हेयर स्टाइलिंग टूल आपकोबेस्ट फ्रेंड लगने लगता है. ये तो हम सब जानते हैं कि हॉट आयरन्स और टोंग्स काज़्यादा इस्तेमाल बालों को डैमेज कर सकता है. हालांकि बाज़ार में कई ऐसे टूल मिलनेलगे हैं जिनसे बालों पर कम हीट लगती है. लेकिन कम या ज़्यादा, हीट तो हीट है. और वोबालों को खराब करती ही है. इनका रोज़ाना इस्तेमाल स्प्लिटएंड्स, ब्रेकेज, डलनेस, हेयर थिनिंग जैसी परेशानियों का कारण बनता है.तो अब क्या करें? इन टूल्स का इस्तेमाल करना पूरी तरह से बंद कर दें? वो भी तोपॉसिबल नहीं है. तो जिन भी लोगों को ब्लो ड्राइड और स्ट्रेट हेयर पसंद हैं वो इसआर्टिकल को ध्यान से पढ़ें. कहीं आप भी हेयर स्टाइलिंग (Hair Styling)से पहले ये चारगलतियां तो नहीं कर रहे हैं.स्टाइलिंग से पहले हीट प्रोटेक्टेंट लगाने से कम होता है हेयर डैमेज- Freepikहीट प्रोटेक्टेंट का इस्तेमाल ना करनाये एक बहुत ही कॉमन गलती है जो हम में से ज़्यादातर लोग करते हैं. चाहे ये आलस कीवजह से हो या इसकी इम्पोर्टेंस ना पता हो, लेकिन अभी भी बहुत से लोग अपनी वैनिटीमें हीट प्रोटेक्टेंट नहीं रखते हैं. अगर आप रेगुलरली हेयर स्टाइलिंग करते हैं तोआपके पास एक हीट प्रोटेक्टेंट होना ही चाहिए. जब आप इसे लगाते हैं तो ये आपके बालोंपर एक लेयर बना देता है जो प्रोटेक्शन का काम करती है. ये हेयर डैमेज के खतरे को भीकम करता है, क्योंकि हेयर प्रोटेक्टेंट लगाने से हीट सीधा आपके बालों तक नहींपहुंचती है. इसके अलावा ये बालों के मॉइस्चर को भी सील करने का काम करता है. लगभगसभी हीट प्रोटेक्टेंट्स एक जैसे होते हैं. मुझे स्प्रे फॉर्म में इन्हें इस्तेमालकरना ज़्यादा कनविनिएंट और ईज़ी लगता है.अपने हिसाब से स्टाइलिंग टूल का चुनाव ना करना दूसरी सबसे कॉमन गलती जो हम करते हैं, वो है अपनी ज़रूरत के हिसाब से स्टाइलिंग टूलना खरीदना. कभी पार्लर वाली दीदी के रेकमेंडेशन पर तो कभी अपने दोस्त को देखकर हमअपने लिए भी स्टाइलिंग टूल खरीद लाते हैं. जो एक गलत तरीका है. अपनी ज़रूरत और हेयरटाइप को ध्यान में रखते हुए ही स्टाइलिंग टूल खरीदें. अगर आपके बाल कर्ली हैं याउन्हें मैनेज करना थोड़ा मुश्किल होता है तो आपको चौड़ी प्लेट्स वाला हेयर स्ट्रेटनरखरीदना चाहिए और अगर आपके बाल छोटे या वेवी हैं तो आप पतली प्लेट वाला स्ट्रेटनरखरीद सकते हैं.स्ट्रेटनर खरीदने से पहले इस बात पर ध्यान देना भी ज़रूरी है कि उसकी प्लेट कौन सेमटेरियल की बनी है. बाजार में अलग-अलग तरह की प्लेट्स के साथ स्ट्रेटनर मौजूद हैं.टाइटेनियम की प्लेट ज़्यादा ड्यूरेबल और लाइटवेट होती है और आपके बालों में हीट कोबराबर तरीके से स्प्रेड करती हैं. वहीं सेरेमिक की बनी प्लेट्स बहुत जल्दी गरम होजाती हैं और आपके बालों को जला भी सकती हैं.अपने बालों के लिए स्टाइलिंग टूल चुनते समय क्वालिटी से समझौता बिल्कुल भी ना करें.इस बात का ध्यान रखें कि सस्ते प्रोडक्ट्स चाहे कितने ही लुभावने क्यों ना लगें, येआपके बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं.ज़रूरत से ज्यादा हीट कर सकती है बालों को डैमेज- Freepik ज़रूरत से ज़्यादा हीट का इस्तेमालअगर आपने गौर किया हो तो ज़्यादातर हीट स्टाइलिंग टूल्स, फिर चाहे वो स्ट्रेटनिंगआयरन हो या फिर कर्लिंग टॉन्ग, सभी पर टेंपरेचर सेटिंग का एक ऑप्शन होता है. इनकीभी एक खास वजह होती है जिसे हम ज़्यादातर नज़रअंदाज़ कर जाते हैं. हीटिंग टूल किसीभी तरह का क्यों ना हो, आंख बंद कर के और बिना सोचे-समझे कोई भी टेंपरेचर सेट नाकरें. आपको अपने बालों की टाइप और टेक्सचर को ध्यान में रखते हुए टेंपरेचर सेट करनाचाहिए. अगर आपके बाल पतले और कमज़ोर हैं तो टेंपरेचर को सबसे कम पर सेट कर केइस्तेमाल करें. कलर किए हुए बालों के लिए भी टेंपरेचर सेटिंग को सबसे कम पर हीरखें. वहीं अगर आपके बाल घने और बहुत ज़्यादा कर्ली हैं तो शुरुआत में टेंपरेचर कोज़्यादा रखें और उसके बाद धीरे-धीरे कम करें. टेंपरेचर का ध्यान रखना इसलिए ज़रूरीहै क्योंकि ऐसा ना करने पर बाल ड्राई और बेजान हो सकते हैं.स्टाइलिंग करने से पहले बालों को अच्छे से सुलझा लें- Freepikगंदे और बिना सुलझे बालों की स्टाइलिंग आपको बालों को धोये हुए तीन चार दिन हो गए और आपने किसी फंक्शन में जाना है, अब ऐसेमें बालों को मैनेजेबल और फ्रेश लुक देने के लिए ज़्यादातर लोग स्टाइलिंग टूल्स कीमदद लेते हैं. जो एक सही तरीका नहीं है. अगर आप साफ, धुले हुए और क्लीन बालों कीस्टाइलिंग करेंगे तो आपके बाल कम डैमेज होंगे. इसका मतलब ये नहीं कि आप गीले बालोंको ही स्ट्रेटनर या टोंग मशीन लेकर स्टाइल करने लग जाएं. ये आपके बालों को बहुतज़्यादा डैमेज कर सकता है. जब बाल गीले होते हैं तो वो काफी कमज़ोर होते हैं. ऐसे मेंस्टाइलिंग टूल की वजह से पड़ने वाला प्रेशर और हीट बालों के ब्रेकेज की वजह बन सकताहै. बालों को स्टाइल करने से पहले अच्छे से सुखा कर कंघी कर लें. एक और बात यादरखें, कभी भी बिना सुलझे बालों पर स्ट्रेटनिंग या कर्लिंग मशीन का इस्तेमाल नाकरें.