पश्चिम बंगाल पुलिस ने 26 अगस्त को देर रात राज्य के उत्तर 24 परगना जिले के बगदामें BSF के दो जवानों को गिरफ्तार किया है. भारत-बांग्लादेश सीमा चौकी में तैनातदोनों जवानों में से एक पर एक महिला का कथित तौर से रेप करने जबकि दूसरे पर रेप मेंमदद करने का आरोप है. गिरफ्तार किए गए BSF जवानों में एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टरएस.पी. चेरो और दूसरे कांस्टेबल अतलाफ हुसैन हैं. बताया जा रहा है कि दोनोंआरोपियों को BSF ने ही पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है.इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक BSF के दोनों जवान फोर्स की 68वीं बटालियन सेजुड़े थे. ये बटालियन अभी बगदा के बजीतपुर इलाके में तैनात है. खबर के मुताबिकगुरुवार यानी 25 अगस्त को महिला भारत से बांग्लादेश में प्रवेश करने की कोशिश कररही थी, और तभी यह घटना हुई. पुलिस से शिकायत में महिला ने बताया, "हमे पता चला कि हमारा एक रिश्तेदार बीमार पड़ गया है तो 25 अगस्त को रात मैं अपनेपरिवार के साथ बगदा सीमा पर जितपुर से सीमा पार करने की कोशिश कर रही थी. उसी समयBSF के दो जवानों ने मुझे पकड़ा और पास के खेत में ले गए. वहां एक ने मेरा रेप कियाऔर एक ने उसकी सहायता की."रिपोर्ट के मुताबिक महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने BSF से संपर्क किया. BSF केअधिकारी ने कहा कि घटना के बारे में जानने के बाद, हमने दोनों को पकड़ा, दोनों कोनिलंबित किया और पुलिस को सौंप दिया.कथित रेप के बाद TMC सांसद काकोली घोष ने ट्वीट किया और कहा, “एक महिला का 2 BSF जवानों ने यौन उत्पीड़न किया और उसे आवाज न उठाने की धमकी दीगई. ये है बीजेपी के बढ़े हुए अधिकार क्षेत्र की भयावह हकीकत! PM नरेंद्र मोदी,रक्षकों के भक्षक बनने की जिम्मेदारी कौन लेगा?"A homemaker was sexually assaulted by 2 BSF men & was threatened to not raiseher voice.THIS is the HORRIFIC reality of BJP’s enhanced jurisdiction!PM @narendramodi, who will take accountability for Rakshaks becoming Bhakshaks?Yes, we hear silence. https://t.co/f2mDcJDMdM— Dr. KakoliGDastidar (@kakoligdastidar) August 27, 2022TMC लगातार इस मामले में केंद्र सरकार पर हमलावर है. एक ट्वीट में तृणमूल कांग्रेसने कहा, "PM नरेंद्र मोदी, आपको भाषणों से आगे अब कर्तव्यों की तरफ जाना चाहिए. लाल किले सेनारी शक्ति के सम्मान की बात करना तो आसान है लेकिन अगर महिलाएं अपने ही देश मेंसुरक्षित जगह के लिए भटकती रहेंगी तो इसका कोई मतलब नहीं है.'नया भारत' महिलाओं कादेश नहीं!"PM @narendramodi your duties should go beyond speeches & theatrics!It is easy to speak about respecting Nari Shakti from the Red Fort but it meansvery little if women continue to scuttle for a safe space in their own country.‘New India’ is no country for women! pic.twitter.com/ASobscr5Sk— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) August 27, 2022इधर भाजपा सांसद और पार्टी के वाइस प्रेसिडेंट दिलीप घोष ने अपने ट्विटर अकाउंट परइस मामले में प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि इससे पहले कश्मीर में भी सेना केजवानों के खिलाफ इस तरह के कई आरोप लगते रहे हैं, लेकिन उनमें से ज्यादातर झूठेआरोप ही थे. पता नहीं ये आरोप सही है या झूठ? उन्होंने कहा कि अगर सच है तो यह एकजघन्य अपराध है और दोषियों को उचित सजा दी जानी चाहिए.